WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

धार की IDFC फर्स्ट बैंक में NOC नहीं मिलने पर किसान का अनोखा प्रदर्शन, ढोल लेकर पहुंचा बैंक, किया डांस

560
WhatsApp Image 2026 03 16 At 16.56.20

धार की IDFC फर्स्ट बैंक में NOC नहीं मिलने पर किसान का अनोखा प्रदर्शन, ढोल लेकर पहुंचा बैंक, किया डांस

छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

धार। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत बैंक से लोन लेना एक किसान को महंगा पड गया। किसान ने समय पर लोन जरुर भर दिया। किंतु अब उसे बैंक कर्मचारी NOC नहीं दे रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 03 16 at 16.55.03

जानकारी के अनुसार ग्राम चंदवाडा निवासी किसान विजय पाटीदार ने बैंक की कार्यप्रणाली से परेशान हो गए थे। किसान अपने परिवार के साथ मांडू रोड स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की धार शाखा पहुंचे और बैंक के अंदर ढोल बजाकर नृत्य किया।

किसान विजय पाटीदार का कहना है कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत लिया गया करीब 13 लाख रुपए का ऋण डेढ़ महीने पहले ही चुका दिया था। इसके बावजूद बैंक की ओर से उन्हें अब तक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी नहीं किया गया है। पाटीदार के अनुसार वह पिछले डेढ़ महीने से लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे थे।

WhatsApp Image 2026 03 16 at 16.55.04

हर बार बैंक कर्मचारी अलग-अलग बहाने बनाकर उन्हें टाल देते थे, जिससे वे काफी परेशान हो चुके थे। काफी देर तक चले इस विरोध के बाद बैंक मैनेजर ने किसान विजय पाटीदार से बातचीत की। उन्होंने किसान को समझाते हुए आश्वासन दिया कि शाम तक उन्हें एनओसी दे दी जाएगी। इसके बाद किसान शांत हुए और बैंक से बाहर चले गए।