WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

दुनिया का सबसे बड़ा दुबई एयरपोर्ट बंद, ईरान के ड्रोन हमले के बाद लगी आग, धुआं-धुआं हुआ आसमान, सभी उड़ानें निलंबित!

542
WhatsApp Image 2026 03 16 At 16.11.13

दुनिया का सबसे बड़ा दुबई एयरपोर्ट बंद, ईरान के ड्रोन हमले के बाद लगी आग, धुआं-धुआं हुआ आसमान, सभी उड़ानें निलंबित!

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग (US-Israel and Iran War ) का आज 17वां दिन है। गुजरते दिन के साथ ही अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध और भी अधिक विध्वंसक होता जा रहा है। सोमवार (आज) तड़के ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हमला किया। ड्रोन हमले ने एयरपोर्ट के पास स्थित एक ईंधन टैंक को निशाना बनाया, जिससे वहां भीषण आग लग गई। इसके बाद दुनिया के सबसे बड़े दुबई एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है।

इस हमले के बाद एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से सभी उड़ानें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है।

दुबई मीडिया ऑफिस के मुताबिक, ड्रोन के टकराते ही ईंधन टैंक में जबरदस्त विस्फोट हुआ और आग की लपटें आसमान छूने लगीं। घटना के तुरंत बाद दुबई सिविल डिफेंस की टीमों को तैनात किया गया।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दुबई एयरपोर्ट के पास आसामान में धुएं का काला गुबार और ऊंची लपटें उठती देखी जा सकती हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं और अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।दुबई एयरपोर्ट्स की तरफ से बताया गया है कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुछ उड़ानों को अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके साथ ही एयरपोर्ट स्ट्रीट और एयरपोर्ट टनल पर यातायात अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

भारत से दुबई जाने वाली एमिरेट्स की फ़्लाइट सुरक्षा कारणों के चलते वापस कोच्चि लौट आई है। यहां यात्रियों को उतारकर एयरपोर्ट परिसर में ही बैठाया गया है। दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने का ऐलान किया है।

एयरपोर्ट की तरफ से साफ कहा गया है कि कोई भी एयरपोर्ट के पास न आए। एयरपोर्ट अधिकारियों की तरफ से जनता से अपील की गई है कि अपनी फ्लाइट को लेकर जो सभी अपडेट आप ऑनलाइन देख सकते हैं। इस समय एयरपोर्ट के आस-पास आने से बचें।