WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Fight Due to Selfie : ओपनर पृथ्वी साव के साथ सेल्फी लेने वालों ने मारपीट की!

छह लोगों ने मारपीट की, जिनमें एक लड़की का भी नाम आया!

1172
WhatsApp Image 2023 02 16 At 11.20.25 PM 696x396

Fight Due to Selfie : ओपनर पृथ्वी साव के साथ सेल्फी लेने वालों ने मारपीट की!

Mumbai : इंडिया टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी साव के साथ मुंबई में कुछ लोगों ने मारपीट की। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की पृथ्वी के साथ हाथापाई कर रही है। उस लड़की के हाथ में बेस बॉल का एक डंडा भी है, जिसे पृथ्वी ने भी पकड़ रखा है। इस दौरान लड़की पृथ्वी साव और उसके दोस्तों पर आरोप लगा रही है कि क्लब में उनके साथ मारपीट की गई। पृथ्वी अपने दोस्तों के साथ सांताक्रूज स्थित एक होटल में पार्टी करने गए थे।

शिकायत के मुताबिक यह पूरा मामला सहारा स्टार होटल के पास के पास की जहां पृथ्वी अपने कुछ दोस्तों के साथ डिनर के लिए एक रेस्टोरेंट में गए थे। इस दौरान पृथ्वी के पास के पास कुछ फैस आए और उनके साथ सेल्फी लेने लगे। कुछ फोटो और वीडियो लेने के बाद पृथ्वी उनसे माना किया अब अब वे वहां चले जाए लेकिन बावजूद इसके वो नहीं माने।

वायरल वीडियो में लड़की को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि पृथ्वी और उनके दोस्तों ने मिलकर मारपीट की। अब यह पूरा मामला पुलिस के पास चला गया है। ओशिवारा पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। इनमें दो को नामजद किया गया, जबकि 6 फैंस का नाम भी FIR डाला गया। जिन दो लोगों का सामना आया है उसमें शोभित ठाकुर और सना उर्फ सपना गिल का नाम है। रिपोर्ट के मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि मारपीट करने वाले फैंस शराब के नशे में थे।

वकील ने रखा है अपना पक्ष
शोभित ठाकुर और सपना के वकील ने उनका पक्ष सामने रखा है। उनके वकील ने पूरी तरह से आरोपों को खारिज किया है और बताया कि मारपीट पृथ्वी साव ने की है। वकील ने अपने बयान में कहा कि उनकी मुवक्किल पुलिस स्टेशन में काफी देर तक बिठा कर रखा गया और मेडिकल के लिए भी नहीं जाने दिया गया।