WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

खाद की अफरा-तफरी करने वालों के खिलाफ करें FIR, CM शिवराज के अधिकारियों को निर्देश

जबलपुर संभाग के जिलों को आवंटित यूरिया के संबंध में सीएम ने ली आपात बैठक

1187
WhatsApp Image 2022 09 09 At 9.46.07 AM 696x464

खाद की अफरा-तफरी करने वाले वालों के खिलाफ करें FIR, CM शिवराज के अधिकारियों को निर्देश

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः 7 बजे निवास से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जबलपुर संभाग के जिलों को आवंटित यूरिया के संबंध में आपात बैठक ली।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दोषियों के खिलाफ तत्काल FIR कर उन्हें गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को खाद से वंचित रखने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस समय खाद की सबसे अधिक जरूरत है उस समय खाद के लिए अफरा-तफरी मची है,यह अपराध है, दोषियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्यवाही की जाए जो उदाहरण बने।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रभावित जिलों में यूरिया आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे प्रदेश में कहीं भी किसानों को खाद की दिक्कत नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार से समन्वय कर राज्य के लिए पर्याप्त आवंटन सुनिश्चित किया गया है। अन्नदाताओं तक खाद की आपूर्ति पर कड़ी नजर रखी जाए। जरूरत के समय किसान को खाद की कमी नहीं होना चाहिए।

बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री शैलेंद्र सिंह, अपर मुख्य सचिव कृषि श्री अजीत केसरी, संभाग आयुक्त जबलपुर सहित प्रशासन के जबलपुर के अधिकारी तथा मार्कफेड के अधिकारी वर्चुअली सम्मिलित हुए।

जबलपुर संभाग आयुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि यूरिया खाद के आवंटन की जिम्मेदारी कृभको की थी। 25 अगस्त को जबलपुर में 2600 मीट्रिक टन के रैक लगे थे।कृभको को बता दिया गया था कि किस जिले को कितना आवंटन जाना है।
जबलपुर आयुक्त ने संभाग के जिलेवार आवंटन की जानकारी दी।
कृभको निजी परिवहन कर्ताओं द्वारा विभिन्न जिलों में यूरिया की आपूर्ति करता है। परिवहनकर्ता द्वारा 28 से 31 अगस्त के बीच परिवहन किया गया
लेकिन इन्हें जो स्थान बताए गए थे उनके स्थान पर यूरिया निजी स्थानों पर सप्लाई किया गया।