WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

FIR Against MLA : कलेक्टर से अभद्रता के बाद MLA के खिलाफ FIR दर्ज

शासकीय कार्य में व्यवधान, अभद्र व्यवहार, जान से मारने की धमकी पर मामला दर्ज 

2353

FIR Against MLA : कलेक्टर से अभद्रता के बाद MLA के खिलाफ FIR दर्ज

 

शासकीय कार्य में व्यवधान, अभद्र व्यवहार, जान से मारने की धमकी पर मामला दर्ज

 

Damoh : कलेक्टर से अभद्रता की शिकायत के बाद विधायक रामबाई के खिलाफ पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। विधायक ने कलेक्टर से सार्वजनिक अपशब्द कहे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार को पथरिया विधानसभा क्षेत्र की बहुजन समाज पार्टी (BSP) MLA रामबाई क्षेत्र की कुछ महिलाओं को लेकर कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य के पास पहुंची थीं। कलेक्टर ने उन समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। लेकिन, इसी बीच MLA रामबाई ने कलेक्टर से अमर्यादित एवं अपशब्दों का उपयोग करना शुरू कर दिया। इस मामले में देर रात कलेक्टर की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस द्वारा शासकीय कार्य में व्यवधान, अभद्र व्यवहार, जान से मारने की धमकी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

*वायरल हुआ था वीडियो*

इससे जुड़ा एक वीडियो भी कल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें MLA कलेक्टर से दुर्व्यवहार करती हुई सुनाई दे रहीं थीं। दूसरी और जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी कलेक्टर को सौंपा। इसमें सात दिन में MLA रामबाई के विरुद्ध कार्रवाई न होने की स्थिति में आंदोलन करने की धमकी दी गई है।