WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

FIR on Former CS : छत्तीसगढ़ के पूर्व CS विवेक ढांड पर अब FIR दर्ज! 

कोयला घोटाले में फंसने से पहले उन्होंने CIC का अध्यक्ष पद छोड़ दिया! 

3321

FIR on Former CS : छत्तीसगढ़ के पूर्व CS विवेक ढांड पर अब FIR दर्ज! 

Raipur : छत्तीसगढ़ में कोयला और शराब घोटाले के माम ले में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाले में 70 से अधिक लोगों और कोयला घोटाले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव विवेक कुमार ढांड (सेवानिवृत्त IAS 1981) सहित 30 लोगों के खिलाफ रायपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में एफआईआर दर्ज की है।

एफआईआर में सीनियर आईएएस अधिकारियों में एक नाम ने सबको चौंका दिया वो हैं विवेक ढांड। माना रहा है कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निकटता के कारण इस मामले में घसीटा जा रहा है। मामला 17 जनवरी को दर्ज किया गया, लेकिन एफआईआर की जानकारी शुक्रवार को मीडिया में सामने आई।

एफआईआर और आगे की जांच का नतीजा जो भी हो, पर अपने करियर में अच्छे अफसर होने के बावजूद आज विवेक ढांड खुद को मुश्किल में फंसा पा रहे है। वे मुख्य सचिव पद से रिटायरमेंट के बाद 2018 में RERA प्रमुख बने और फिर फरवरी 2023 में छत्तीसगढ़ इनोवेशन कमीशन (नवाचार आयोग) के पहले अध्यक्ष बने। लेकिन, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद आई भाजपा सरकार उन्हें बर्खास्त करने की तैयारी में थी। तभी ढांड ने 5 जनवरी को पद से इस्तीफा दे दिया।