WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Five Mayoral Candidate Finals : BJP ने 5 उम्मीदवार तय किए, कई पर पेंच फंसा

मेयर पद के किस उम्मीदवार को कहां से मिला टिकट, जानिए

2588
Cm And Vd Sharma

Bhopal : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर BJP ने नगर निगम के 5 महापौर पद के उम्मीदवार के नाम घोषित कर दिए। 16 नगर निगमों के महापौर प्रत्याशी चयन के लिए बैठी भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति और कोर ग्रुप ने आधी रात के बाद यह नाम फाइनल किए हैं।

चुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस और बीजेपी सक्रिय हो गई। कांग्रेस के बाद अब BJP ने भी 16 नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों में से 5 उम्मीदवार के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति और कोर ग्रुप ने आधी रात के बाद यह नाम फाइनल किए। अभी भी भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में बड़ा पेंच फंसा है।

कई दिनों से BJP की कोर कमेटी प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों के लिए मेयर उम्मदीवार को लेकर असमंजस की स्थिति में है। कई दौर की बैठ के बाद 16 नगर निगमों के महापौर के लिए जिन शहरों के प्रत्याशी तय किए हैं उनमें उज्जैन, रतलाम, सतना, छिंदवाड़ा और बुरहानपुर नगर निगम शामिल हैं। अभी 11 नामों लेकर मंथन चल रहा है, माना जा रहा है कि एक दो दिन में इनके नाम फाइनल कर लिए जाएंगे।

फ़ाइनल 5 उम्मीदवार कौन

सतना से योगेश ताम्रकार का नाम घोषित किया गया। वे BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। RSS से भी जुड़े हैं और संघ नेताओं के काफी करीब हैं। रतलाम से अशोक पोरवाल का नाम घोषित किया। वे इससे पहले ही शहर के नगर निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही यहां से पार्षद भी रहे हैं। पोरवाल की जनता में साफ छवि है। इसलिए BJP ने उनको फिर उम्मीदवार बनाया।

छिंदवाड़ा से जितेंद्र शाह का तय किया गया है। शाह किसान मोर्चा के कार्यालय मंत्री हैं, साथ ही शहर में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। बुरहानपुर से माधुरी पटेल को उम्मीदवार बनाया गया, वे यहां से पूर्व महापौर रह चुकी हैं।

भोपाल, इंदौर और जबलपुर में मंथन

इंदौर को लेकर अभी मंथन चल रहा है, क्योंकि यहां भी कई नामों पर चर्चा चल रही है। इस सामान्य सीट पर BJP के पास कोई ताकतवर उम्मीदवार नहीं है। भोपाल से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और भोपाल विधायक कृष्णा गौर का नाम सबसे आगे है क्योंकि, गौर पहले भी भोपाल की मेयर रह चुकी हैं। जबलपुर के लिए कमलेश अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र जामदार और अभिलाष पांडे में से किसी एक नाम तय होगा।

ग्वालियर में दो केंद्रीय मंत्रियों में मंथन

अभी प्रदेश के बड़े शहरों भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में पेंच फंसा है। उम्मीदवारों के नाम को लेकर दिल्ली तक दौड़ लग रही है। दिल्ली से ही इन शहरों के महापौर के नाम फाइनल होंगे। ग्वालियर के नाम पर दो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच पेंच है। इनकी सहमति बनाने के बाद ही यहां से नाम फ़ाइनल होगा। ग्वालियर में डॉ वीरा लोहिया, सुमन शर्मा, माया सिंह और समीक्षा गुप्ता के नाम है।