WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ मनोरंजन

काजोल की बेटी न्यासा मना रही लंदन में वेकेशन, दानिश के साथ कमर में हाथ डालकर शेयर की फोटो

2229

मुंबई । न्यासा देवगन इस समय लंदन में अपनी छुट्टियां बिता रही हैं। इस टूर की दानिश ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। हाल ही में न्यासा को अपनी मां काजोल के साथ मुंबई से ट्रैवल करते हुए देखा गया था।

न्यासा, अजय देवगन और काजोल की बेटी हैं। इंस्टाग्राम पर, दानिश ने न्यासा की एक झलक दिखाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं, इसमें दोनों एक पार्क में नज़र आ रहे हैं ये एक पिकनिक ट्रिप है, जिसमें फूड का भी इंतजाम किया गया है। वे इस समय अपने चचेरे भाई और फिल्म निर्माता दानिश गांधी के साथ लंदन में वेकेशन का आनंद ले रही हैं। वायरल हो रहीं पिक्स में न्यासा ने सफेद टी-शर्ट और rust-coloured pants पहनी हुई हैं। वहीं दानिश ने नेवी ब्लू टी-शर्ट, ग्रे पैंट और डार्क सनग्लासेज पहने हैं। दोनों ने व्हाइट स्नीकर्स पहने थे।

0 2

इंस्टा पर अपलोड की गई तस्वीर में, न्यासा और दानिश एक पेड़ के नीचे बैठे हुए हैं। दोनों खिलखिलाकर हंस रहे हैं। पिक साथ दिखाई दे रहा है कि दानिश ने न्यासा की कमर पर अपना हाथ रखा है। दोनों के आसापस पानी की बोतल, एक जैकेट और न्यासा का फोन और ईयरफोन रखा हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में, दानिश ने खिली धूप में चारों तरफ हरियाली से घिरे एक जल झील की पिक शेयर की है।

डेज़ी फ्लावर का क्लोजअप

आखिरी तस्वीर में डेज़ी फ्लावर का क्लोजअप दिखाया गया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए, दानिश ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “LDN SMRS”, उन्होंने हाइड पार्क गार्डन, W2 के रूप में स्थान को जियो-टैग किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फूल की तस्वीर भी शेयर की है। वहीं स्थान के रूप में सेंट जेम्स पार्क को जोड़ा।