WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Flop Road Show: पंजाब के CM का फ्लॉप रोड शो, एक सैकड़ा कार्यकर्ता भी नहीं जुटा पाए आप प्रत्याशी रामजी पटेल

816
WhatsApp Image 2023 10 26 At 17.43.46

Flop Road Show: पंजाब के CM का फ्लॉप रोड शो, एक सैकड़ा कार्यकर्ता भी नहीं जुटा पाए आप प्रत्याशी रामजी पटेल

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान महाराजपुर विधानसभा से आप आदमी पार्टी के प्रत्याशी रामजी पटेल का नामांकन भरवाने नौगांव पहुंचे थे। जहां रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने शहर के मुसाफिर खाना चोराहे पर लोगों संबोधित किया जहां वे इस दौरान भाजपा सरकार पर गरजे।

WhatsApp Image 2023 10 26 at 17.43.47

इसके बाद उनका रोड शो आगे बढ़ा लेकिन भीड़ कम होने से गल्ला मंडी में मुख्यमंत्री ने रॉड शो खत्म करते हुए आगे बढ़ गये। यहां इस दौरान पुलिस प्रशासन की चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही।

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान महाराजपुर विधानसभा में आम आदमी पार्टी से बनाए गए प्रत्याशी रामजी पटेल का नामांकन भरवाने नौगांव आए हुए थे। जहां तहसील चोराहे से मुख्यमंत्री का रोड शो प्रारंभ हुआ और गल्ला मंडी पहुँचते ही रोड शो में भीड़ कम होने से मुख्यमंत्री ने बीच में ही अपना रोड शो खत्म किया।

वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए आप प्रत्याशी बोले कि समय न होने के कारण रोड शो बंद किया गया है।