WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

पूर्व मंत्री सचिन यादव ने कसरावद से नामांकन भरा, MP में दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी- अरूण यादव

1677
WhatsApp Image 2023 10 26 At 17.10.16

पूर्व मंत्री सचिन यादव ने कसरावद से नामांकन भरा, MP में दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी- अरूण यादव

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा है कि कमलनाथ की अगुवाई में मध्यप्रदेश में दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। अरूण यादव ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के कांग्रेस के टिकट बदलने के डरने और कटाक्ष वाले बयान पर भी पलटवार किया।

अरूण यादव का कहना था कि पहले शिवराज सिंह अपना घर देख ले। अपने छोटे भाई और कसरावद के कांग्रेस उम्मीदवार सचिन यादव और बड़वाह के कांग्रेस उम्मीदवार नरेन्द्र पटेल का नामांकन जमा करने आज अरुण यादव खरगोन कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

इस दौरान अरूण यादव ने दावा किया प्रदेश में जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। 2018 की तर्ज पर कांग्रेस की सरकार बनेगी। पिछली बार बीजेपी ने सरकार कांग्रेस की चुरा ली थी लेकिन अब कांग्रेस सबक सिखायेगी।

मीडिया से पहली बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव बोले कि मैंने ही खुद चुनाव लड़ने  से मना कर दिया था। मेरी और हमारे साथियों की पहली प्राथमिकता है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है।

इधर प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने भी किसानों के कर्ज माफी के मुद्दे पर बीजेपी पर पलटवार किया है। सचिन यादव ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के नेता, मंत्री लोगों को झूठ बोल रहे हैं, गुमराह कर रहे हैं।

विधानसभा में विधायक जी के एक सवाल पर खुद प्रदेश के कृषि मंत्री ने स्वीकार किया था कि प्रदेश में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ हुआ है। कमलनाथ जी की 15 माह की सरकार की गरीब और जनकल्याण की योजना से प्रभावित जनता कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। कांग्रेस का वचन पत्र लागू करना और किसानों का कर्जा माफ कांग्रेस की प्राथमिकता होगी।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, अरूण यादव (पूर्व केन्द्रीय मंत्री)-

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, सचिन यादव (पूर्व मंत्री, कांग्रेस उम्मीदवार कसरावद, विधानसभा क्षेत्र)-