WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

उज्जैन में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए मंदिरों में हुआ पूजन, अनुष्ठान एवं अभिषेक

चंद्रयान-3 की उल्टी गिनती शुरू

1185
WhatsApp Image 2023 07 13 At 17.47.30 1 696x435

उज्जैन में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए मंदिरों में हुआ पूजन, अनुष्ठान एवं अभिषेक

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन: चंद्रयान के लॉन्च को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उज्जैन में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए पूजन अनुष्ठान एवं अभिषेक किए गये।महाकालेश्वर मंदिर के पंडित और पुरोहितों द्वारा चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर पूजा अर्चना की है।पंडितों का मानना है कि यह अभियान पूरी तरह सफल रहेगा.

वहीं यहां सांदीपनि आश्रम स्थित श्री कुण्डेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को विशेष पूजा की गई। शिवलिंग का अभिषेक कर चंद्रयान की बिना किसी बाधा के वहाँ उतरने के लिए मंत्रों का जाप भी किया गया।

मंदिर में चंद्रयान के मॉडल को रखकर पूजन किया गया। लैंडिंग की उलटी गिनती शुरू होने के बाद विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना हुई।

उल्लेखनीय है कि इसरो प्रमुख डॉ.एस.सोमनाथ गत 24 मई को उज्जैन आए थे। उज्जैन में उन्होंने महाकालेश्वर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन किए थे। वे श्री कुण्डेश्वर महादेव मंदिर भी पहुंचे थे।धार्मिक मान्यता के अनुसार विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर को तीनों लोकों का स्वामी माना जाता है। इसरो प्रमुख ने महाकाल मंदिर में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए कामना की थी।
करीब चार वर्ष बाद इसरो द्वारा आज दोपहर 2.30 बजे चंद्रयान-3 लॉन्च किया जाएगा। चंद्रमा पर यान के उतरते ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।