WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Forecast of Rain in Delhi : दिल्ली में 3 दिन बारिश का अनुमान, जानिए कब से गिरेगा पानी!   

इस बारिश से तापमान में गिरावट की संभावना, गर्मी कम होगी! 

915

Forecast of Rain in Delhi : दिल्ली में 3 दिन बारिश का अनुमान, जानिए कब से गिरेगा पानी!  

New Delhi ” अभी गर्मी शुरू नहीं हुई और दिल्ली में बारिश के पूर्वानुमान सामने आने लगे। इस सीजन की पहली अच्छी बारिश 16 मार्च होने का अनुमान लगाया गया है। बारिश का यह दौर तीन दिन लंबा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश लोगों को मायूस नहीं करेगी। बारिश के साथ तेज हवा चलेगी, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी आ सकती हैं। राजधानी का तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज होने की संभावना है।

इस बार गर्मी ने फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। बीते रविवार को तापमान 34 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है, न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 34 से 88 प्रतिशत तक रहा।

अभी दो से तीन दिन गर्मी रहेगी। 16 मार्च की देर रात के आसपास बारिश शुरू होगी। यह कुछ दिन तक जारी रह सकती है। 18 और 19 मार्च को अधिक बारिश देखने को मिलेगी। इस बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है। तापमान सामान्य स्तर पर आ सकता है। राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के साथ वेस्टर्न डिस्टरबेंस इस बारिश की वजह रहेगा।

बारिश के थमने के बाद एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। मार्च में सामान्य तौर पर 19.1 एमएम बारिश होती है। पिछले साल का मार्च शुष्क रहा था। इस बार भी अब तक मार्च में सिर्फ बूंदाबांदी देखने को मिली है।

आज आंशिक बादल 

मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 17 से 19 मार्च तक राजधानी में रिमझिम बारिश होगी। इसकी वजह से तापमान सिमटकर 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के स्तर पर रहने का अनुमान है।