WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Fraud by Fake Screen Shot : दुकानदार को फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर 3 हजार के कपड़े खरीदे!

लसूड़िया क्षेत्र में भी बदमाशों ने दो जगह पैसों की चपत लगाई!

758

Fraud by Fake Screen Shot : दुकानदार को फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर 3 हजार के कपड़े खरीदे!

Indore : शहर में तीन स्थानों पर बदमाशों ने फर्जी तरीके से लाखों रुपए की चपत लगा दी। आजाद नगर क्षेत्र में फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर दुकान से हेलमेट पहनकर आए दंपति ने तीन हजार के कपड़े खरीद लिए। लसूड़िया में प्लाट खरीदने और ट्रक का सौदा करने के नाम पर पैसे ऐंठ लिए। शिकायत के बाद तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

आजाद नगर पुलिस ने बताया कि मूसाखेड़ी क्षेत्र में नर्मदा प्रोजेक्ट से टेम्पो स्टेंड रोड स्थित कपड़ा मार्केट में शनिवार रात हेलमेट पहनकर आए दंपत्ति ने 3 हजार के कपड़े खरीदे। फिर मोबाइल में दुकानदार द्वारा बताए नंबर पर पेमेंट करने की बजाय अन्य नंबर पर पेमेंट डालकर फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर रवाना हो गए। दुकानदार शुभम को जब ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने आसपास के सीसीटीवी चेक किए और उनकी तलाश भी की, लेकिन दंपति नहीं मिले। K

ट्रक का सौदा कर शर्तों से मुकरा  

लसूड़िया थाना क्षेत्र में युवक ने ट्रक का सौदा कर शर्त के मुताबिक बकाया राशि नहीं चुकाई और अनुबंध लेख की शर्तों से मुकर गया। पुलिस को तलावली चांदा निवासी प्रहलाद सिंह पांडेय ने बताया कि उसने आरोपी सद्दाम पिता आबिद खान निवासी ग्रीन पार्क कालोनी से 24 दिसम्बर को ट्रक (सीजी 04 एनझेड 0696) का सौदा 2 लाख 30 हजार रुपए में किया था। आरोपी ने शर्त के मुताबिक बकाया 1,30,000 रुपए नहीं दिए। कई बार फरियादी ने बकाया राशि को लेकर आरोपी से बात की, लेकिन उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। परेशान होने पर उसने पुलिस को शिकायत की।

प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी 

इसी थाना क्षेत्र में प्लाट बेचने के नाम पर आरोपी द्वारा 8 लाख रुपए हासिल कर ली गई और बाद में न तो प्लाट दिया और न रजिस्ट्री कराई। फरियादी अमित राठौर की शिकायत आरोपी रामबिलास पिता रामगोपाल चौहान निवासी लवकुश आवास विहार सुखलिया के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने आधिपत्य का भूखण्ड क्रमांक जेई 6 सुपर सिटी कालोनी ढाबली के प्लाट विक्रय का सौदा फरियादी से किया था। इसके एवज में उसने 8 लाख 26 हजार रुपए धोखाधड़ीपूर्वक प्राप्त कर लिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।