WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Gold Will be Cheaper : इस साल सोने की कीमत 27 हजार रुपए तक गिरने का अंदेशा!

दुनिया की बड़ी कंपनी ने दावा किया और बताया इसका कारण! 

1582
Gold Will be Cheaper

Gold Will be Cheaper : इस साल सोने की कीमत 27 हजार रुपए तक गिरने का अंदेशा!

New Delhi : एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक उछली सोने की कीमत में अब गिरावट का दौर शुरू हो गया। कुछ दिन में सोना थोड़ा सस्ता हुआ, लेकिन अभी भी यह काफी महंगा है। इसके चलते बहुत सारे लोग शादियों के सीजन में भी सोने की ज्वैलरी खरीद नहीं पा रहे। जानकारों का कहना है कि इस साल सोना अपने रिकॉर्ड हाई 99 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से टूटकर 70,000 रुपये तक पहुंच सकता है। यानी सोना करीब 27 हजार रुपये सस्ता हो सकता है।

सोने के खनन कार्यों में लगी दुनिया की बड़ी कंपनी सॉलिडकोर रिसोर्सेज पीएलसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विटाली नेसिस ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि अगले 12 महीनों में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आने की उम्मीद है। सॉलिडकोर के सीईओ ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि 12 महीनों के भीतर कीमत गिरकर नीचे आ जाएंगी। सोने का दाम अभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में $3,319 प्रति औंस है।

इस साल 25% तक गिरावट की संभावना 

नेसिस के अनुमान के मुताबिक, सोने की कीमतों में करीब 25% गिरावट आ सकती है। यानी भारतीय मार्केट में सोने का रेट टूटकर 70 हजार प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच सकता है। नेसिस का मानना है कि सोने की कीमत में यह रिकॉर्ड तेजी ओवर रिएक्शन के कारण है। दुनिया के हालात ठीक होते ही सोने में बड़ी गिरावट आएगी। हालांकि, यह पहले के स्तर पर नहीं पहुंचेगा।

आम लोगों की जेब पर भी गहरा असर डाला 

सोने के दाम में अभूतपूर्व वृद्धि ने न केवल बाजार को चौंकाया है बल्कि आम लोगों की जेब पर भी गहरा असर डाला है और शादियों के सीजन में महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है। अक्षय तृतीया और शादी-ब्याह के मौसम में जब सोने की खरीदारी हर भारतीय घर की प्राथमिकता होती है, ऐसे समय में इस कीमती धातु की कीमतों में अप्रत्याशित उछाल ने मध्यमवर्गीय परिवारों को झटका दिया है।

Also Read: Fraud by Fake Screen Shot : दुकानदार को फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर 3 हजार के कपड़े खरीदे!

एक महिला ने बताया कि नवंबर में बेटी की शादी है और अचानक सोने के दाम इतने बढ़ गए है कि कुछ समझ ही नहीं आ रहा है। अब शादी के लिए सोने की खरीदारी कैसे होगी? त्योहारों और पारिवारिक आयोजनों में गहनों की खरीद महिलाओं की प्राथमिकता में शामिल रही है। बढ़ती कीमतों के बावजूद कई महिलाएं मानती हैं कि बिना सोने के गहनों के, ऐसे मौके अधूरे लगते हैं।

22,650 रुपए महंगा हुआ

बीते वर्ष दिसंबर से सोना अब तक लगभग 22,650 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी करीब 29% महंगा हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि रिटर्न के हिसाब से सोने का प्रदर्शन शेयर और बांड दोनों से बेहतर रहा है। दिल्ली की एक महिला ने कहा कि पति की मौत के बाद मैंने नौकरी की और अपने दो बच्चों का पालन पोषण किया। बेटी की शादी पिछले साल हुई। मेरे दामाद कनाडा में हैं, बेटी को भी वहीं काम मिल गया। अब बेटे की शादी नवंबर में है। कनाडा में 22 कैरेट सोना करीब 86000 रुपये प्रति दस ग्राम है। सोच रही हूं कि बेटी दामाद को पैसे भेजकर बहू के लिए कनाडा से कुछ मंगा लूं।

लोग खरीद नहीं रहे, दाम पूछ रहे 

मुंबई के अशोक सोनी के मुताबिक, हम दशकों से इस कारोबार में हैं, लेकिन पहली बार है जब ग्राहकों की आंखों में खुशी से ज्यादा उलझन दिख रही है। पहले लोग गहनों की डिजाइन देखते थे, अब सिर्फ दाम पूछकर लौट रहे हैं। हमें डर है कि ये भाव ऐसे ही रहे तो छोटे दुकानदारों का टिकना मुश्किल हो जाएगा और धंधा मंदा पड़ जाएगा।