WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

G20 Summit 2022: इंडोनेशिया में PM ने की इंदौर की तारीफ, इंदौर आने का न्योता दिया!

निजी काम से भी आ रहे हैं, तो तो अपना कार्यक्रम 9 जनवरी के आसपास बना लें!

1625
WhatsApp Image 2022 11 15 At 9.07.30 PM 1

G20 Summit 2022: इंडोनेशिया में PM ने की इंदौर की तारीफ, इंदौर आने का न्योता दिया!

 इंदौर। स्वच्छता में देश में नंबर वन रहने वाले इंदौर की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में G20 सम्मेलन में की। PM मोदी G20 देशों की समिट (G20 Summit 2022) में हिस्सा लेने वहां गए हैं। यहां भारतीयों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने सभी को इंदौर आने का न्योता दिया।    मंगलवार को इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने। PM ने कहा कि मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन 9 जनवरी से होगा। आप सभी को मैं आमंत्रित करता हूं। इंदौर शहर देश में सबसे स्वच्छ शहर है। 6वीं बार इंदौर स्वच्छता में नंबर वन बना है।  नरेंद्र मोदी ने सभी से कहा है कि निजी काम से भी आ रहे हैं, तो तो अपना कार्यक्रम 9 जनवरी के आसपास बना लें। तारीखें एडजस्ट करके इस कार्यक्रम में हिस्सा लें। मोदी के तारीफ करते ही वहां मौजूद भारतीयों ने जमकर तालियां बजाईं। मोदी मंगलवार को इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे।    PM ने कहा कि मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन 9 जनवरी से होगा। आप सभी को मैं आमंत्रित करता हूं। इंदौर शहर देश में सबसे स्वच्छ शहर है। 6वीं बार इंदौर स्वच्छता में नंबर वन बना है। पीएम मोदी ने सभी से कहा है कि निजी काम से भी आ रहे हैं तो तो अपना कार्यक्रम 9 जनवरी के आसपास बना लें। तारीखें एडजस्ट करके इस कार्यक्रम में हिस्सा लें। पीएम मोदी के तारीफ करते हैं वहां मौजूद भारतीयों ने जमकर तालियां बजाईं।

उन्होंने इंडोनेशिया में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भारत में हिमालय है तो बाली में अगुंग पर्वत है। हमारे देश में गंगा नदी है तो बाली में तीर्थ गंगा है। इस स्थान से हमारा हजारों वर्षों का रिश्ता रहा है और यहां के भारतीयों ने कभी अपनी परंपरा को विस्मृत नहीं होने दिया।

जी-20 के दो कार्यक्रम MP में भी
PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता करेगा। इस दौरान देश के अन्य शहरों के साथ ही इंदौर में 13, 14, 15 फरवरी को जी-20 के कृषि कार्य समूह की बैठकें होंगीं। इसके बाद 23, 24, 25 फरवरी 2023 को खजुराहो में जी-20 के संस्कृति कार्य समूह की बैठकें होंगी। छतरपुर जिले के खजुराहो में महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में कई बैठकों का आयोजन होगा।