WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Geeta Paath in America : अमेरिका में गीता के 700 श्लोकों का सस्वर पाठ

गिनीज़ बुक में हिंदू धर्मग्रंथों के पाठ के रूप में मान्यता मिली

1419
WhatsApp Image 2022 09 05 At 1.47.57 PM 696x407

Dalas (Texas) : अमेरिका के टेक्सास प्रांत के डलास में श्री गणपति सच्चिदानंद अवधूत दत्त पीठ ट्रस्ट ने 13 देशों के करीब दो हज़ार भक्तों से गीता पाठ करवाया। इसमें 5 से 85 साल तक के भक्त शामिल हुए। सभी ने एक इनडोर स्टेडियम में गीता के 700 श्लोकों का सस्वर पाठ किया। यह आयोजन 13 अगस्त को हुआ।
गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस आयोजन को हिंदू धर्मग्रंथों के पाठ के रूप में मान्यता दी और प्रमाण पत्र दिया। गिनीज़ रिकॉर्ड्स ने इसे एक साथ सबसे बड़े हिंदू पाठ के रूप में रिकॉर्ड किया है। श्री गणपति सच्चिदानंद स्वामी से प्रेरित भक्तों ने विश्व शांति के लिए श्रीमद् भगवद् गीता के पूरे 700 श्लोकों का पाठ करके ‘सहस्त्र गण गीता पारायण’ किया। सात साल में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने लोगों को शांति और सद्भाव के लिए विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने और समर्पित करने के लिए प्रेरित करने के लिए कई बार श्री सच्चिदानंद स्वामी के इस कार्य को मान्यता दी।
इस भव्य आयोजन को दुनिया में भारतीय संस्कृति की स्वीकार्यता और आकर्षण माना जा रहा है। यह बात डलास के इस आयोजन से एक बार फिर साबित हुई। एक साथ दो हजार लोगों ने गीता पाठ करके पूरे पश्चिमी जगत को भारतीय संस्कृति की भव्यता का संदेश दिया है। कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोगों के अलावा के अमेरिकी लोगों ने भी भाग लिया।
बताया गया कि आयोजन में मौजूद बच्चे दो साल से भगवत् गीता के श्लोक के सस्वर पाठ का अभ्यास कर रहे थे। इसी अभ्यास की परिणति सस्वर गीता पाठ में हुई है। इस आयोजन की सराहना हो रही है।