WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home कारोबार-कॉर्पोरेट

Gold Down : दीवाली पर सोना और चांदी दोनों नीचे उतरे

1104
Gold Price

Gold Down : दीवाली पर सोना और चांदी दोनों नीचे उतरे

New Delhi : दिवाली के दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 440 रुपए तोला गिर गया। दामों में इस कमी के चलते 24 कैरेट सोने की कीमत 47,410 रुपए प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 46,410 रुपए प्रति दस ग्राम पर आई गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 50,900 रुपए रही।दिल्ली में स्टैंडर्ड 22 कैरेट सोना 46,700 रुपए बिका।

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 47,410 रुपए रही। जबकि, यहां 22 कैरेट सोना 47,410 रुपए पर बिका। चेन्नई में 10 ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत 48,760 रुपए है। 22 कैरेट सोने की कीमत 44,690 रुपए है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 49,900 रुपए और 22 कैरेट सोना 47,100 रुपए पर रहा है।

Gold Down : दीवाली पर सोना और चांदी दोनों नीचे उतरे

● चांदी की चमक भी कमजोर

चांदी का भाव भी दीवाली के दिन 2,330 रुपए किलो से घटकर 62,400 रुपए प्रति किलो पर आ गया। चेन्नई में एक किलो चांदी की कीमत 67,600 रुपए है। मुंबई और दिल्ली में यह कीमती धातु 62,400 रुपए पर आ गई। आज कोलकाता और बेंगलुरु में एक किलो चांदी की कीमत 62,400 रुपए है।

download 11

● सोने(Gold Down )के ताजा भाव

देशभर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 8955664433 फोन नंबर पर मिस्ड कॉल देकर अपने शहर में सोने के ताजा भाव पता किए जा सकते हैं। जिस नंबर से मैसेज किया जाता हैं, उसी नंबर पर मैसेज मिलता है।

Diwali Day Act : अमेरिका में दीवाली की छुट्टी होगी!