WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

रात 3 बजे से प्रारंभ होगा नगर निगम का विशेष सफाई अभियान

953

इन्दौर: नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि दीपावली के त्यौहार को देखते हुए विशेष सफाई अभियान की तैयारी की गई है। रात 3 बजे से शहर में सफाई का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य बाजारों में अलग से सफाई व्यवस्था की गई है और यहां कचरा गाड़ियां खड़ी की गई है जिसमें लोग अपने संस्थानों से निकला हुआ कचरा डाल सकेंगे। निगमायुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे देश के सबसे स्वच्छ शहर में रहते हैं इसलिए हम सभी की जवाबदारी है कि हमारे यहां से जो कचरा निकलता है हम खुद उसका निराकरण करें उसको साफ करें और अपने आसपास सफाई रखें।

देखिये वीडियो: क्या कह रही हैं, श्रीमती प्रतिभा पाल (नगर निगम आयुक्त)-