WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

GPF Scam of Central Jail : भैरूगढ़ जेल के GPF घोटाला कांड में 3 गिरफ्तार!

फरार आरोपी रिपुदमन सिंह ने इनके बैंक खातों में डाले थे करोड़ों रूपए!

1060
WhatsApp Image 2023 03 22 At 7.58.28 PM 696x522

GPF Scam of Central Jail : भैरूगढ़ जेल के GPF घोटाला कांड में 3 गिरफ्तार!

Ujjain : भैरवगढ़ के सेंट्रल जेल के GPF घोटाला कांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। करोड़ों रुपयों का गबन करके फरार हुए जेल के अकाउंटेंट ने कुछ लोगों के खातों में राशि डाल दी थी। पुलिस ने उनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया। कई फ़रार आरोपी 11 दिन बाद भी क़ानून के हाथ से दूर है। पकडे गए तीन आरोपियों के खातों में एक करोड़ से ज्यादा की राशि डाली गई थी। पुलिस ने मामले को लेकर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी।

सेंट्रल जेल में करीब एक पखवाड़े पहले करोड़ों रुपए का गबन करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है। जिन लोगों के खाते में पैसा गया है, पुलिस ने उन लोगों को पकड़ना शुरू किया है। भारतीय दंड विधान 1860 की विभिन्न धाराओं 420, 409, 467, 468, 471 और 34 में इनकी गिरफ़्तारी हुई। अब पुलिस कई सटोरियों पर नजर रख रही है। क्योंकि, कई सटोरियों के खाते में लाखों का ट्रांजेक्शन हुआ है। सटोरियों के साथ ही हरि उर्फ़ जयेश के ठिकानों पर भी पुलिस ने दबिश दी है। जबकि, आरोपी जेल अधीक्षक अग्रिम ज़मानत की कोशिश में है।

फरार आरोपी रिपुदमन सिंह रघुवंशी सेंट्रल जेल भैरवगढ़ का अकाउंटेंट है। उसने देवास के रोहित, कोतवाली थाना क्षेत्र के रिंकू और मोजमखेड़ी भैरवगढ़ के हरीश के खातों में एक करोड़ रुपए से ज्यादा की गबन की राशि डाली थी। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक रिपुदमन ने कुछ और लोगों के खातों में राशि डाली थी। उसने कुछ लोगों को नई कार और प्लॉट भी दिलवाए। पुलिस ऐसे सभी लोगों के खातों पर नजर बनाए हुए हैं। जिनके नाम सामने आते जा रहे हैं, पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस मामले में आरोपियों की संख्या 15 से अधिक हो सकती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी इस मामले में और आरोपियों के बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।