WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Harassment as a Cause of Suicide : हेड कांस्टेबल ने महिला मित्र की प्रताड़ना के कारण की थी आत्महत्या, जांच में खुलासा!

835
WhatsApp Image 2025 07 04 At 17.35.02

Harassment as a Cause of Suicide : हेड कांस्टेबल ने महिला मित्र की प्रताड़ना के कारण की थी आत्महत्या, जांच में खुलासा!

जांच के बाद प्रताड़ित करने वाली महिला मित्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज!

Indore : डेढ़ महीने बाद पुलिस ने हेड कांस्टेबल विनोद यादव की आत्महत्या का मामला सुलझा लिया। परदेशीपुरा थाने में पदस्थ विनोद की महिला मित्र संजू राणा के खिलाफ प्रताड़ित करने का केस बुधवार देर रात दर्ज कर लिया गया। हेड कांस्टेबल ने 22 मई की शाम फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने विनोद की पत्नी सुमन और अन्य दोस्तों के बयान और डिजिटल सबूतों के आधार पर यह कार्यवाही की।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि महिला संजू राणा, विनोद को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। इतना ही नहीं, विनोद के एक मकान की रजिस्ट्री भी अपने नाम करने के लिए दबाव बनाया था। विनोद इन्हीं बातों से परेशान था और उसने आत्महत्या करने का फैसला किया। एमआईजी पुलिस ने बताया कि संजू लगातार विनोद को कॉल कर रही थी। विनोद ने सुसाइड से पहले भी संजू ने कॉल किया था। वह उसके सरकारी निवास पर अचानक पहुंच गई थी।

संजू के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हुए

विनोद के बैंक अकाउंट चेक करने पर पता चला कि उसके अकाउंट से ज्यादातर पैसे संजू के अकाउंट में जमा कराए गए। हेड कांस्टेबल की मौत के बाद पुलिस को संजू के बारे में पता चल गया था और उसे शक के आधार पर 22 मई की रात ही हिरासत में ले लिया था। वह दूसरे दिन भी थाने में थी, लेकिन विनोद का परिवार इंदौर में नहीं होने और ठोस सबूत न होने के कारण संजू को बयान लेकर छोड़ दिया गया था। इसके बाद जांच शुरू हुई।