WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Two Cases of Love Jihad : मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, एक अन्य को हिंदू युवती के साथ होटल में पकड़ा!

1626
WhatsApp Image 2025 07 04 At 15.43.22

Two Cases of Love Jihad : मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, एक अन्य को हिंदू युवती के साथ होटल में पकड़ा!

दूसरे मामले में होटल में भोपाल का फहीम हिंदू युवती के साथ शराब पीता मिला, हिंदू संगठनों की कार्रवाई!

Indore : शहर की एक पॉश कॉलोनी में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने छापा मारकर एक मुस्लिम युवक को पकड़ा। मूलत: शहडोल निवासी युवक हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाया। शुरू में उसने गुमराह करने का प्रयास किया और अपना हिंदू नाम बताया। लेकिन, आईडी मांगने पर असलियत उजागर हो गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की।

मामला महालक्ष्मी नगर स्थित मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का है। आरोपी शेख अरबाज स्टूडियो अपार्टमेंट में रहने वाली युवती के साथ था। वह पहले टेलीपरफार्मेंस कंपनी में नौकरी करता था, वहीं उसकी युवती से दोस्ती हुई। हिंदू संगठन के पदाधिकारी मानसिंह राजावत, लक्की, कुलदीप सिंह, ऐश्वर्य शर्मा, सुमित राठौर ने बुधवार को युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में रंगेहाथ पकड़ लिया।

आईडी कार्ड मांगा तो असली नाम पता चला

अरबाज ने बताया कि उसका नाम रमेश जायसवाल है। युवती ने भी कार्रवाई का विरोध किया। आईडी कार्ड मांगने पर पता चला कि उसका नाम शेख अरबाज है और फिलहाल वह एक कॉल सेंटर में नौकरी करता है। राजावत के मुताबिक अरबाज लड़कियों को शराब और ड्रग्स की लत लगाकर शोषण करता है। उसके मोबाइल में कई युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी मिले। वीडियो कॉल पर भी युवती के आपत्तिजनक अवस्था के स्क्रीन शॉट ले लिए थे। कई युवतियों से भी उसके संबंध हैं।

मोबाइल से मिले लव-जिहाद के वीडियो

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चिकित्सक नगर स्थित होटल गोल्डन स्काई में मुस्लिम युवक को पकड़ा। वह एक हिंदू लड़की के साथ रुका हुआ था। कार्यकर्ताओं के अनुसार जब वे होटल में पहुंचे तो दोनों शराब पी रहे थे। लड़के से जब नाम पूछा तो उसने अपना नाम राहुल जायसवाल बताया। सख्ती से पूछताछ की तो वास्तविक नाम फहीम अली निवासी भोपाल बताया।

वह अपने साथ भोपाल निवासी हिंदू लड़की को लेकर आया था। लड़के के मोबाइल में ड्रग्स के वीडियो और ड्रग्स तोलने के तराजू सहित कई वीडियो मिले। वॉट्सएप चैटिंग पर पिस्टल बेचने की भी चैटिंग मिली। होटल के रूम में शराब और बीयर की बोतल, सिगरेट आदि नशे का सामान था।

कई लड़कियों के साथ चैटिंग मिली

उसके फोन के वॉट्सएप में 30 से 40 लड़कियों से चैटिंग भी मिली, जिनको यह लव जिहाद में फंसाने की बात कर रहा है। हिंदू लड़कियों से चैटिंग में अश्लील बातें कर रहा है। फोटो में एमडी ड्रग्स के केस के बारे में जमानत के पेपर भी मिले हैं। उसे थाना लसूडिया के सुपर्द किया गया है। थाना लसूडिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच प्रारंभ कर दी!