WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Holi Song Rangbaazi : होली के मौके पर राहुल बी सेठ और हमसिका अय्यर की रंगबाज़ी!

भारत समेत नीदरलैंड, सूरीनाम, मॉरीशस और कई देशों में रिलीज़ हुए इस गाने की धूम!

784

Holi Song Rangbaazi : होली के मौके पर राहुल बी सेठ और हमसिका अय्यर की रंगबाज़ी!

 

Mumbai : बॉलीवुड गायक, संगीतकार राहुल बी सेठ और गायिका हमसिका अय्यर ने इस बार होली के हुड़दंग और मस्ती को बढ़ाने के लिए रंगारंग नंबर ‘रंगबाज़ी’ पेश किया है। राहुल बी सेठ, हमसिका अय्यर ने हाल ही में नया गाना रंगबाज़ी जारी किया। राहुल बी सेठ और हमसिका अय्यर ने हॉलैंड के गायक विशाल सिंह के साथ मिलकर ये शानदार रंगबिरंगा होली गीत लॉन्च किया, जो इसके रिलीज के साथ ही जमकर वायरल हुआ।

नीदरलैंड, सूरीनाम, मॉरीशस और पूरे देश में रिलीज़ हुए इस धूम मचा रहे होली मस्ती गीत को राहुल बी सेठ ने लिखा और संगीतबद्ध किया है। दुनियाभर के लोगों ने इसे बेहद पसंद किया।

इस हाई एनर्जी वीडियो को यूट्यूब पर देखा जा सकता है। ये मस्ती गीत गाना. कॉम, स्पॉटिफाई, एमेज़ॉन, एप्पल, विंक, जियोसावन और अन्य प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। दरअसल, श्रोताओं ने अभी से ही इस पर दिलचस्प रील बनाना शुरू कर दिया। राहुल बी सेठ और विशाल सिंह के बनाए इस गाने ‘रंगबाज़ी’ को इस साल के होली त्योहार को और भी रंगीन बनाने के लिए मुफीद माना जा रहा है। क्योंकि, सभी समुदाय के लोग इस गाने की स्पंदित लय और ताल पर झूमते दिखाई देते हैं।

इस गाने की एक और खासियत यह है इसके अनोखे, मजेदार और बेहद दिलचस्प बोल, जो श्रोताओं को खूब पसंद आ रहे हैं। इस होली, झूमने और धमाल मचाने के लिए भारत समेत पूरी दुनिया तैयार है।