WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Honor Killing : इज्जत की खातिर पिता ने बेटी की हत्या की, पुलिस को बताई सच्चाई! 

इसलिए रची बेटी की हत्या की साजिश, मां और भाई ने शव पहचाना! 

1346

Honor Killing : इज्जत की खातिर पिता ने बेटी की हत्या की, पुलिस को बताई सच्चाई! 

New Delhi : बेटी बिना बताए घर से गई और लौटने पर पिता को नहीं बताया कि कहां गई थी! ये बात पिता को नागवार गुजरी कि उसने गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी और सूटकेस में भरकर उसका शव यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक आया। जब सूटकेस पुलिस के हाथ लगा और लड़की की शिनाख्त हुई, तो पिता टूट गया और सच उगल दिया। उसने बताया कि यह उसने अपनी इज्जत की खातिर किया।

पुलिस को मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास लाल रंग के ट्रॉली बैग में खून से लथपथ शव मिला था। काफी पूछताछ के बाद जानकारी मिली कि शव दिल्ली के गांव मोड़बंद की 21 साल की आयुषी यादव पिता नीतेश यादव का था। पुलिस को पिता की बातचीत से लगा कि मामला कुछ संदिग्ध है। जब पुलिस ने सकती की तो पिता ने टूटकर सच उगल दिया। गया। पिता ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि इज्जत के लिए उसने ही अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या की और शव फेंक दिया। हत्या की यह वारदात 17 नवंबर दोपहर को हुई। रात में पिता अपनी गाड़ी से शव ले जाकर यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर फेंका आया।

IMG 20221121 WA0006

रविवार की देर शाम मां ब्रजबाला और भाई आयुष ने शव की पहचान की। यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रॉली बैग में शुक्रवार को इस युवती का शव मिला था। उसकी बाईं छाती में गोली का निशान था। सिर, हाथ और पैरों में चोट के निशान भी बेरहमी से हुई मारपीट का संकेत दे रहे थे।

मृतका की शिनाख्त आसान नहीं 

48 घंटे में आठ टीमों ने मृतका की शिनाख्त के लिए म्हणत की। लेकिन, कामयाबी दिल्ली से आए एक अज्ञात फोन से मिली। उसने पुलिस को सुराग दे दिया। पुलिस को बताया गया कि मृतका दिल्ली के गांव मोड़बंद (थाना बदरपुर) की आयुषी यादव है। पुलिस की दो टीमों ने परिजनों ने पूछताछ की। फोटो का मिलान करते हुए टीम और पुलिस मां, भाई और पिता को लेकर पोस्टमार्टम गृह पर पहुंची। एसएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मां और भाई ने मृतका की पहचान कर ली है। पूरे मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।