WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

अंश प्रमाणपत्र के वितरण के साथ किया सम्मान!

370

अंश प्रमाणपत्र के वितरण के साथ किया सम्मान!

Ratlam : महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था के कार्यालय में डॉ लक्ष्मी नारायण पांडेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं एम वाय मेडिकल कॉलेज इन्दौर के पूर्व डीन डॉ संजय दीक्षित एवं मेडिकल कॉलेज के अधिक्षक डॉ प्रदीप मिश्रा का स्वागत संस्था अध्यक्ष संदीप व्यास ने किया। मौके पर अतिथियों ने शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मंगलेश्वरी जोशी, पंडित राजेन्द्र कुमार जोशी, पंडित नयन व्यास, पंडित कुलदीप त्रिवेदी को अंश प्रमाणपत्र एवं मासिक जमा कार्ड प्रदान किए।

IMG 20251130 WA0002

श्रीमती रजनी व्यास के सनातन धर्म सभा का महिला अध्यक्ष बनने पर एवं पंडित नयन व्यास (अध्यक्ष श्रीमाली ब्राह्मण समाज) का अखिल भारत श्रीमाली ब्राह्मण समाज के संयुक्त सचिव बनने पर शाल-श्रीफल से अभिनन्दन किया गया। संचालन पंडित अजय कुमार जोशी तथा आभार पंडित सत्येन्द्र जोशी ने माना!