WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में 7 दिसंबर तक ठंड का कहर, चक्रवात से दक्षिण पूर्वी राज्यों में असर

755

Weather Update: MP में 7 दिसंबर तक ठंड का कहर, चक्रवात से दक्षिण पूर्वी राज्यों में असर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के दक्षिण और पूर्व समुद्रीय इलाकों में फिर से तीन चक्रवात सक्रिय हैं। इसमें श्रीलंका से निकला चक्रवाती तूफान दित्वाह 55 km की रफ़्तार से चेन्नई पहुंच रहा है। आज रात यह समाप्त हो जाएगा लेकिन इसके असर से तमिलनाडु, केरल, आंध्रा, कर्नाटक, तेलंगाना में बारिश की स्थिति है, जबकि बादलों का फैलाव पूर्वी महाराष्ट्र, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ तक है। असर पश्चिम में भी है जहां दक्षिण की हवाएं बादलों को गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड तक बहा रहीं हैं। उधर पश्चिमी हवाओं से ठंड की मार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी सहित उत्तरी राज्यों में है।

अन्य दो चक्रवात कंबोडिया के दक्षिण और पूर्वी समुद्र इलाकों में एक दूसरे से विपरीत दिशाओं में चल रहे हैं। इसमें कोटो नामक तूफान गुरुवार तक सक्रिय रहेगा हो वियतनाम, कंबोडिया में कहर बरसाएगा।

लद्दाख में 6 दिसंबर से बर्फबारी शुरू हो जाएगी जबकि कश्मीर में बारिश का सिलसिला चलेगा। इससे ठंड का असर बना रहेगा।

मध्य प्रदेश में 7 दिसंबर तक ठंड की स्थिति बनी रहेगी। 5 से 7 दिसंबर को ज्यादा ठंड रहेगी। ठंड से राहत 8 दिसंबर से मिलेगी जब दक्षिणी हवाओं का असर बढ़ेगा। इंदौर भोपाल, ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 12/13 डिग्री चल रहा है जो 5 दिसंबर को 7/8 डिग्री तक जा सकता है। जबलपुर में अभी तेज ठंड है जो कल से कम होकर 5 से 7 दिसंबर को तेज़ हो जाएगी।