WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: 2 चक्रवात सक्रिय,दिशा भारत की और,MP में आज से मानसून का दौर, 5 दिनों बाद भारी वर्षा के आसार

12322

Weather Update: 2 चक्रवात सक्रिय,दिशा भारत की और,MP में आज से मानसून का दौर, 5 दिनों बाद भारी वर्षा के आसार 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

 

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में इकट्ठा हो रहे बादल पूर्वी दिशा के तीन चक्रवातों की देन है। इनमें से दो चक्रवात अभी भी सक्रिय हैं जिनकी दिशा भारत की हो रही है। MP में आज से मानसून का दौर शुरू हो रहा है। यहां विभिन्न क्षेत्रों में 5 दिनों बाद भारी वर्षा के आसार बन रहे है।

 

Weather Update: भारत की पूर्वी दिशा से मानसून की चाल बन गई है और उसका सीधा असर मध्य प्रदेश से लेकर दक्षिण राज्यों तक है। बंगाल की खाड़ी में इकट्ठा हो रहे बादल पूर्वी दिशा के तीन चक्रवातों की देन है इनमें से दो चक्रवात अभी भी सक्रिय हैं जिनकी दिशा भारत की हो रही है।

 

Weather Update: मध्य प्रदेश में आज से मानसून का दौर चलेगा जो सितंबर अंत तक बना रह सकता है। कई स्थानों पर आज बारिश की संभावना रहेगी। दोपहर बाद बादल छाएंगे और शाम तक बारिश का मूमेंट बनेगा। अगले 5 दिन बाद भारी बारिश का दौर भी चल सकता है।

Weather Update: महाराष्ट्र में आज बादल छाएंगे, हल्की से सामान्य वर्षा संभावित है। तमिलनाडु और आंध्रा में भारी बारिश होगी। इसी तरह पश्चिमी बंगाल, झारखंड, ओडिसा और छत्तीसगढ़ में भी आज तेज वर्षा की संभावना है।