WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

पद्म पुरस्कारों का एलान : जनरल बिपिन रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण

1539

New Delhi : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। CDS जनरल बिपिन रावत और भाजपा के नेता स्व कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया।

प्रभा अत्रे को कला, राधेश्याम खेमका को साहित्य और शिक्षा, जनरल बिपिन रावत को सिविल सर्विस और कल्याण सिंह को लोक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने जो सूची जारी की है, उसमें विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए 128 लोगों को सम्मानित करने का ऐलान किया है। इनमें 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्मश्री से नवाजा जाएगा।