WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Controversy : शिकायत के बाद अवैध निर्माण गिराया गया

1919

Bhopal : दो Retired IAS अधिकारियों के स्वामित्व वाले दो फार्म हाउसों के बीच रास्ते को लेकर जमकर विवाद हुआ। दोनों की तरफ से रातीबड़ थाने में शिकायत की गई। बिशन खेड़ी क्षेत्र के पास एक फॉर्म हॉउस में रास्ते को लेकर विवाद के बाद बॉउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक उमेश तिवारी और SDM संजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में और जवानों की मौजूदगी में एक टीम ने कंक्रीट मार्ग के एक तरफ की लोहे की ग्रिल समेत निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
रिटायर IAS सभाजीत यादव के कथित अवैध निर्माण के बारे में रिटायर IAS बीआर नायडू ने शिकायत दर्ज कराई गई थी। नायडू ने वो जमीन खुद की होने का दावा किया, जहां यादव ने पाथ-वे बनाया था। फॉर्म हाउस इलाके में नायडू और यादव के बंगले 100 मीटर से भी कम दूरी पर बने हैं।

सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) T T Nagar संजय श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने अभियान की निगरानी की। क्योंकि, नायडू ने पुलिस के पास आवेदन किया था। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया।