WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Promotion: 1994 बैच के IAS अधिकारी संजय कुमार शुक्ल मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत

1056

IAS Promotion: 1994 बैच के IAS अधिकारी संजय कुमार शुक्ल मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत

 

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1994 बैच के IAS अधिकारी संजय कुमार शुक्ल मुख्य सचिव वेतनमान पे मैट्रिक्स 17 में पदोन्नत किए गए हैं।

इस संबंध में आज राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में के अनुसार संजय कुमार शुक्ल प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग एवं प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी और विमानन विभाग को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद अपर मुख्य सचिव के रूप में उनके पास वही विभाग रहेंगे जो उनके पास प्रमुख सचिव के रूप में थे।

IAS Promotion

बता दें कि संजय कुमार शुक्ल मध्य प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। भोपाल कलेक्टर के अलावा आयुक्त जनसंपर्क, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के साथ ही राज्य शासन के कई महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते रहे हैं। शासन में परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में उनकी गिनती होती है।


Senior IAS Officers Retired: ACS सहित दो IAS अधिकारी आज हुए रिटायर