WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Proposal For Increase in Guideline Rates : जिले की 2774 में से 1553 लोकेशंस पर गाइड लाइन दर में वृद्धि प्रस्तावित!

जानिए कौन-कौन सी लोकेशंस पर वृद्धि का प्रस्ताव!

1348

Proposal For Increase in Guideline Rates : जिले की 2774 में से 1553 लोकेशंस पर गाइड लाइन दर में वृद्धि प्रस्तावित!

Ratlam : जिले की 2774 में से 1553 लोकेशंस में गाइड लाइन दर की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। इनमें 368 लोकेशन ऐसी है जहां 1 से 10 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की गई है, 732 लोकेशंस में 11 से 20 प्रतिशत तथा 287 लोकेशंस में 21 से 30 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। शुक्रवार को आयोजित बैठक में जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, कलेक्टर राजेश बाथम, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, वरिष्ठ पंजीयक युसूफ खान, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन नृपेंद्र देव आदि उपस्थित थे। बैठक में अनुमोदित दरों पर आमजन के सुझाव आगामी 4 मार्च तक प्राप्त किए जाएंगे। प्रस्तावित दर वृद्धि की जानकारी जिला पंजीयक तथा उपपंजीयक कार्यालयों के साथ जिला एनआईसी वेबसाईट पर चस्पा की जाएगी।

 

बैठक में विधायक डॉ. पांडेय ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित लोकेशन जहां दर में वृद्धि प्रस्तावित है, उनकी जानकारी विस्तृत रूप से उपलब्ध करवाई जाए, मास्टर प्लान में जहां भी विसंगतियां हैं उनको दूर किया जाए। बताया गया कि जिले की 65 लोकेशंस में 31 से 40 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा 74 लोकेशंस पर 41 से 50 प्रतिशत, 20 लोकेशंस पर 51 से 100 प्रतिशत, 6 लोकेशन पर 100 से 200 प्रतिशत तथा एक लोकेशन पर 200 प्रतिशत से अधिक की गाइड लाइन में वृद्धि प्रस्तावित की गई है। उक्त अनुमोदित दरें अंतिम रूप से भोपाल भेजी जाएगी जहां से अनुमोदन पश्चात लागू किया जाएगा।

 

यह भी बताया गया कि रतलाम शहर में 495 लोकेशंस में गाइड लाइन में वृद्धि प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा जावरा की 697, आलोट की 206 तथा सैलाना की 155 लोकेशंस में गाइड लाइन वृद्धि दर प्रस्तावित की गई है। वर्ष 2025-26 के लिए जिले में कल 48 नवीन कालोनियां अथवा लोकेशन प्रस्तावित की गई है। इनमें रतलाम शहर की 40 कॉलोनी लोकेशन शामिल है। रतलाम की लोकेशन या कॉलोनी में एमपी 43, फुड प्लाजा, गोल्डन पार्क कॉलोनी, सिटी एवेन्यू, शुभम कुंज, सूरज विहार फेस 2, मिथिला रत्न परिसर, जे.जे. क्यूर रेजिडेंसी, सांवलिया मां कवलका रेजिडेंसी, एस.आर. इंफेरेटी, एस.एस. इंडस्ट्रियल पार्क, तिरुपति रेजिडेंसी, राज टाउनशिप, ऋषभ प्रीमियम, पिनेकल सिटी, सीताराम टाउनशिप, रहमानी रेजिडेंसी, मारुति परिसर, कटारिया सिटी ब्लॉक फेज 1 तथा फेस 2, अमोकिंग हकीमिया कॉलोनी, शुभम विहार एनएक्स, माधव बाग, श्री बालाजी रेजिडेंसी, श्रीकृष्ण विहार, श्री सिद्धि विनायक फेस 7, बसंतश्री फेस 2 न्यू बायपास रोड, खाराखेड़ी जुलवानिया, मांगरोल, करमदी, तितरी, मथुरी, सागोद, खेतलपुर, बिबड़ोद, बंजली, शामिल हैं!

IMG 20250228 WA0135

इसी प्रकार जावरा में जो नवीन 7 कालोनियां लोकेशन प्रस्तावित की गई उनमें रोजाना, अर्निया पीथामंडी, आदेश्वर रेजिडेंसी रोड, अर्निया पीथामंडी, लालबाग, सार्थक ग्रीन सिटी तथा 2 लाइन बाईपास पर शामिल है। इसके साथ ही सैलाना में महज एक अयोध्यापुरम लोकेशन प्रस्तावित की गई है।