WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Vivek Joshi Appointed CS: एक और केंद्रीय सचिव बनाए गए राज्य के मुख्य सचिव

725
IAS Vivek Joshi Appointed CS

IAS Vivek Joshi Appointed CS: एक और केंद्रीय सचिव बनाए गए राज्य के मुख्य सचिव

नई दिल्ली: IAS Vivek Joshi Appointed CS: एक और केंद्रीय सचिव को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। यह देखा जा रहा है कि जहां-जहां बीजेपी शासित राज्य हैं वहां मुख्य सचिव के रूप में केंद्रीय सचिव की नियुक्ति हो रही है। विवेक जोशी का यह ऐसा ही पांचवा मामला है।

Also Read: IITian May Become BJP Chief: क्या बीजेपी का नया अध्यक्ष एक आईआईटियन होगा?

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी विवेक जोशी को मौजूदा मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की सेवानिवृत्ति के बाद हरियाणा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। प्रसाद 1988 बैच के अधिकारी हैं।

केंद्र ने 26 अक्टूबर को राज्य सरकार के अनुरोध पर जोशी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से मूल कैडर हरियाणा में वापस भेजने क्या आदेश जारी कर दिए थे। वापस भेजे जाने से पहले वह कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे।

Also Read: Fine on Railways : ट्रेन के टॉयलेट में पानी नहीं म‍िला, कंज्‍यूमर कोर्ट में केस लगाया, रेलवे पर 25 हजार जुर्माना ठोका!

हरियाणा सरकार द्वारा गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, 1990 बैच के IAS अनुराग रस्तोगी अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त, योजना और गृह, जोशी के कैडर में शामिल होने और मुख्य सचिव का कार्य भार ग्रहण करने तक राज्य के मुख्य सचिव का कार्यभार संभालेंगे।