WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

IITian May Become BJP Chief: क्या बीजेपी का नया अध्यक्ष एक आईआईटियन होगा?

1241

IITian May Become BJP Chief: क्या बीजेपी का नया अध्यक्ष एक आईआईटियन होगा?

 

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव आगामी माहों में होने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खास रणनीतिकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस नाम के लिए उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता और वर्तमान में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के मौजूदा उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के नाम पर मन बना लिया है। पता चला है कि आरएसएस ने भी उनके नाम पर सहमति व्यक्त कर दी है।

बता दे की मनोज सिन्हा आईआईटियन हैं। माना जाता है कि वे धोती पहनने वाले देश के एकमात्र आईआईटियन है।

 

पार्टी प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति से पार्टी को कई समीकरणों को संतुलित करने, मतभेदों को दूर करने और चीजों को बेहतर समन्वित तरीके से प्रबंधित करने में मदद मिल सकती है ।

बता दें कि गाजीपुर के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से चूक गए थे और योगी आदित्यनाथ के लिए उन्हें पीछे हटना पड़ा था। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने का मौका जरूर चूक गए थे लेकिन मनोज सिन्हा को लेकर सत्ता के गलियारों में हमेशा चर्चा होती रही है।

प्रधानमंत्री का आशीर्वाद और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन सिन्हा को अन्य मुद्दों से बेहतर तरीके से निपटने में मदद करेगा,खासकर हिंदी पट्टी में। सिन्हा को पार्टी प्रमुख के रूप में नियुक्त करने से दिल्ली और बिहार में 2025 के महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों में भी मदद मिलेगी। अच्छे प्रशासनिक कौशल वाले एक गैर-विवादास्पद नेता, सिन्हा को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के अलावा आरएसएस का भी आशीर्वाद प्राप्त है। उन्हें बिना किसी शर्त के पार्टी लाइन पर चलने के लिए जाना जाता है।