WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Indore Media Conclave: इंदौर में आज से 3 दिनी प्रेस महोत्सव, Dy CM राजेंद्र शुक्ल करेंगे शुभारंभ

आज 3 चर्चा सत्र,पहला सत्र पत्रकारिता के इंदौर घराना विषय पर, दूसरा सत्र AI पर और तीसरा सत्र अखबारों से सिमटता साहित्य पर

777
Indore Media Conclave:

Indore Media Conclave: इंदौर में आज से 3 दिनी प्रेस महोत्सव, Dy CM राजेंद्र शुक्ल करेंगे शुभारंभ

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब के 63वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 7, 8 और 9 अप्रैल इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर से पत्रकारिता, फोटोग्राफी और साहित्य जगत की अनेक हस्तियां शामिल होंगी। तीन दिन तक चिंतन-मनन के अनेक सत्र के साथ ही व्याख्यान, कार्यशाला, सम्मान और पुरस्कार वितरण भी होगा। इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल करेंगे।

Also Read: RBI Likely to Reduce Interest Rate : इस सप्ताह RBI की कम ब्याज पर लोन की घोषणा संभव, इस फैसले से EMI भी घटेगी!

पहला चर्चा सत्र सुबह 11.30 बजे पत्रकारिता का इंदौर घराना विषय पर होगा। इसमें पद्मश्री आलोक मेहता, श्री यशवंत व्यास (समूह सलाहकार संपादक – अमर उजाला), श्री विजय मनोहर तिवारी (कुलगुरु – माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय) और श्री सईद अंसारी (आजतक नई दिल्ली) विचार व्यक्त करेंगे। पहले दिन का दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से एआई – कृत्रिम बुद्धि का धमाल, नौकरी लेगा या करेगा कमाल विषय पर होगा। श्री प्रत्युष रंजन (हेड – डिजिटल सर्विसेस एंड फैक्ट चेकिंग पीटीआई, नई दिल्ली), श्री हिमांशु शेखर (सीनियर एडिटर, एनडीटीवी, नई दिल्ली), श्री जयदीप कर्णिक (संपादक अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली) इस सत्र में अतिथि वक्ता होंगे। दिन का तीसरा सत्र शाम 4.30 बजे से अखबारों से सिमटता साहित्य विषय पर होगा। सत्र में श्री अनन्त विजय, (वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक जागरण दिल्ली), डॉ. विकास दवे (निदेशक साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश), श्री प्रियदर्शन (सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर, एनडीटीवी इंडिया) और श्रीमती निर्मला भुराड़िया (वरिष्ठ पत्रकार, इंदौर) अपनी बात रखेंगे।

Also Read: Collector’s Initiative : सौंदर्यीकरण के बाद रतलाम में आज से आमजनों के लिए खुलेगा प्राचीन गुलाब चक्कर, पुलिस बैंड की होगी प्रस्तुति!

उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव का शुभारंभ मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल करेंगे। इस मौके पर इंदौर के सांसद श्री शंकर लालवानी बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहेंगे।

श्री तिवारी और शर्मा ने बताया कि इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव के दूसरे दिन 8 अप्रैल की सुबह 10.30 बजे सफलता होता वैकल्पिक मीडिया विषय पर परिचर्चा होगी। इसमें श्री संजय शर्मा (4पीएम लखनऊ), श्री आनंद पाण्डे (द सूत्र), श्री भुवनेश सेंगर (द लपेटा), श्री सुरेश तिवारी (मीडियावाला), श्री चन्द्रभान सिंह (सीबी लाइव) भाग लेंगे। दोपहर 1.30 बजे फोटो जर्नलिज्म पर महत्वपूर्ण वर्कशाप होगी। एसोसिएटेड प्रेस-एपी के सीनियर फोटो जर्नलिस्ट श्री राजेश कुमार सिंह इस वर्कशाप में मार्गदर्शन करेंगे। वर्कशाप का समापन फोटोग्राफी प्रतिस्पर्धा के पुरस्कार वितरण के साथ होगा। शाम 4.30 बजे नावाचार शहर इंदौर की कहानी महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव की जुबानी कार्यक्रम रहेगा। शाम 7 बजे खेल पत्रकारों का सम्मान और प्रेस क्लब की खेल प्रतिस्पर्धाओं का पुरस्कार वितरण होगा। विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश के लोक निर्माण एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक श्री रमेश मैंदोला और मध्यप्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री ओम सोनी रहेंगे।

Also Read: Big Announcement of Amit Shah: हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि, बस्तर पंडुम 2025 के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री

9 अप्रैल प्रेस क्लब के स्थापना दिवस की सुबह 8 बजे पलासिया चौराहा स्थित स्व. राजेंद्र माथुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। शाम को 5.30 बजे से मैगसेसे अवार्ड से अलंकृत लब्ध प्रतिष्ठित पत्रकार श्री पी. साईनाथ ”भारतीय मीडिया से कैसे गायब हुए गांव, गरीब और किसान” विषय पर राजेंद्र माथुर स्मृति व्याख्यान देंगे। इस मौके पर पत्रकारिता से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण और वरिष्ठ पत्रकारों व फोटो जर्नलिस्ट का सम्मान समारोह होगा।

तीन दिन के इस मीडिया कॉन्क्लेव के दौरान श्री अतुल लागू स्मृति टेबल टेनिस स्पर्धा, श्री जीवन साहू की स्मृति कैरम स्पर्धा, इंदौर नगर निगम और इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फोटो प्रतियोगिता, श्री गोपीकृष्ण गुप्ता स्मृति श्रेष्ठ रिपोर्टिंग पुरस्कार, चौरडिय़ा फाउंडेशन द्वारा उच्च शिक्षा व विश्वविद्यालय से जुड़ी सार्थक, विद्यार्थी वर्ग के हित में असर करती या उच्च शिक्षा की खोज परक खबर पर पुरस्कार, उद्योग -व्यापार क्षेत्र से जुड़ी सार्थक एवं खोजपरक खबर पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Also Read: Summer Vacation in Schools : मध्यप्रदेश के स्कूलों में बच्चों की 45 दिन की छुट्टियां घोषित, आदेश जारी!