WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

भारतीय संस्कृति से प्रभावित 7 समंदर पार से विदेशी युगल ने खजुराहो में रचाया विवाह

729

भारतीय संस्कृति से प्रभावित 7 समंदर पार से विदेशी युगल ने खजुराहो में रचाया विवाह

खजुराहो से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट 

खजुराहो: विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो घूमने आए विदेशी पर्यटकों द्वारा विवाह करने का मामला सामने आया है जहां इन्होंने बघराजन माता के मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाजों से विवाह के जोड़े में अग्नि के साथ फेरे लेकर विवाह किया।

दरअसल इटली के विनचेंजो पातेरनुओस्तो ने अपनी प्रेमिका नादिया फावा के संग भारतीय रीति रिवाज से विवाह की रस्मों के साथ शादी की। उक्त शादी नगर के पंडित अशोक महाराज ने करवाई। मंदिर में हुई इस शादी में विदेशी युगल ने भारतीय विवाह परंपरा के अंतर्गत वर माला हुई और सात फेरे लिए गए। इतना ही नहीं वर ने वधु की सिंदूर से मांग भरी, सात वचन हुए, मंगल सूत्र पहनाया गया और फिर विवाह संस्कार के बाद नवविवाहित जोड़े ने बघराजन माता का आशीर्वाद लिया।

विवाह करने वाले युगल ने बताया कि वे पहले से रिलेशनशिप (लिवइन) में रह रहे हैं लेकिन विवाह अभी किया है।

गौरतलब है कि खजुराहो में अब तक सैकड़ों विदेशी पर्यटक इस तरह से पहले भी विवाह कर चुके हैं।

*●इटालियन गाईड ने बताया..*

खजुराहो के प्रसिद्ध इटालियन गाइड प्रियंक गौतम ने बताया कि ये युगल हमारे दोस्त जैसे हैं। कई बार इटली में मुलाकात हुई तो ये भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित हुए और इन्होंने मुझसे भारतीय रीति रिवाज से विवाह करवाने की इच्छा जाहिर की तो मैंने फिर आज इनके विवाह का प्रबंध किया। ये दोनों इस विवाह परंपरा से बहुत खुश हैं।

प्रियंक गौतम ने पंडित द्वारा कराई विधि को वर वधु को इटालियन भाषा में समझाया। इसमें सात वचनों को लेकर वर वधु काफी रोमांचित हुए।