WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: लद्दाख में गिरेगी बर्फ- कश्मीर, हिमाचल होंगे ठंडे,MP में हवा में ठंडक शुरू

862

Weather Update: लद्दाख में गिरेगी बर्फ- कश्मीर, हिमाचल होंगे ठंडे,MP में हवा में ठंडक शुरू

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी हवाओं ने अब रंग दिखाना शुरू कर दिया है। भारत के पश्चिम में दक्षिण से उत्तर की ओर उठ रहे बादल भारत के शीर्ष से गुजरते हुए लद्दाख में बर्फबारी करेंगे। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल को भी प्रभावित कर सकते हैं। यहां पर रात का पारा तेजी से नीचे आ रहा है। हल्की ठंडक का एहसास भारत के पश्चिमी राज्यों को भी मिलने लगा है।

उधर भारत के पूर्व दिशा में चक्रवात दाना अब समाप्त हो चुका है, लेकिन उसके असर से छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बंगाल, बिहार,असम और अरुणाचल तक बारिश की संभावना बनी हुई है।

फिलिपींस से चला चक्रवात वियतनाम में आकर आज समाप्त हो जाएगा, लेकिन उसके असर से आसपास के देशों में भारी वर्षा का दौर चल रहा है और हल्का असर भारत के दक्षिण तक पहुंच रहा है।

मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में हवा में ठंडक खुल गई है। चक्रवात दाना का प्रभाव कम होते ही पश्चिम में ठंडी हवाओं ने घेरना शुरू कर दिया है। प्रदेश के केवल पूर्वी भाग में सिंगरौली उमरिया आदि स्थानों तक हल्की बारिश का असर हो सकता है, जहां चक्रवात का अंतिम प्रभाव रहेगा। शेष प्रदेश में धूप खिलेगी। दिन के तापमान के बजाय रात का तापमान कम होगा।