WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home सोशल मीडिया में वाइरल

रोचक संस्मरण : हमलोग खुद ही चिड़ा चिड़िया बन कर बात करने लगते

664

रोचक संस्मरण : हमलोग खुद ही चिड़ा चिड़िया बन कर बात करने लगते

अपर्णा खरे

अभी कुछ दिनों पहले हमारी बालकनी में हमारे लगाए हुए चिड़िया घर में चिड़िया ने घोंसला बनाया और छोटे छोटे बच्चे दिए| हम रोज सुबह अपनी चाय के साथ चिड़ा- चिड़िया और उनके बच्चों से बात करते और उनको कुछ खाने पीने को देते| चिड़ा- चिड़िया चोंच में भरकर खाना ले जाते और बच्चों को खिलाते| एक दिन देखा घोंसले से दो प्यारी प्यारी सी चोंच अपने मम्मी पापा से खाना लेकर खा रही हैं और उन्हें चें चें कर बुला रही है, इतनी मधुर और धीरे-धीरे बोल रहे थे बच्चे की हम पति पत्नी बस मोहित हो गए|

gauraiya
अभी बच्चे शायद चार- पांच दिन के ही होंगे, हमने देखा कि चिड़िया आज बच्चों को खाना खिलाने नहीं जा रही है पर चिड़ा लगातार दाना खिलाने जा रहा था, हमलोगों को लगा कि जरूर चिड़िया को कोई परेशानी होगी तो हम लोग जल्दी से चिड़िया के लिए महा- मृत्युंजय का जाप करने लगे|

 

तभी हमने देखा कि चिड़ा जब खिला कर लौटता है तो चिड़िया उस पर खूब गुस्सा होती है और चिड़ा भीअपना मुँह खोल- खोलकर चिड़िया से कुछ कह रहा था मुझे आश्चर्य हो रहा था कि चिड़िया क्यों गुस्सा कर रही है एक तो वो बिचारा अकेले खिला रहा है फिर भी चिड़िया गुस्सा हो रही है| तभी मेरे पति देव ने कहा कि देखो तो इस चिड़िया को अपने चिड़वे पर भी भरोसा नहीं कर रही है वो खिला कर आता है और वो कहती है कि चोंच खोल कर दिखाओ बिल्कुल भारतीय माताओं की तरह, पति पर भरोसा ही नहीं है| हम दोनों ही हंसने लगे और तब से हमलोग खुद ही चिड़ा चिड़िया बन कर बात करने लगते हैं|

दो दिन तक चिड़िया ने खाना नहीं खिलाया तो हम लोग समझ गए कि ये उनके यहाँ की कोई परंपरा होगी| फिर एक दिन बच्चे दिखाई देना बंद हो गए तो हम लोगों को चिंता होने लगी पर फिर दोनों बच्चे चिड़िया के साथ दाना खाने आए तो देख कर बहुत खुशी हुई|

अपर्णा खरे

Viral Video:गधे को गधा मत समझिये उसे भी गुस्सा आता है ,बेवजह थप्पड़ मारने पर गधे ने मालिक के साथ क्या किया देखिये वीडियो!