WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Janpad Election : अध्यक्ष पद के लिए सांसद पत्नी हेमलता का मुकाबला देवरानी से

2042
WhatsApp Image 2022 06 12 At 10.59.34 AM 696x485

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

Manawar (Dhar) : जनपद अध्यक्ष बनने के लिए सांसद छतरसिंह दरबार की पत्नी हेमलता दरबार भी जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 15 से चुनावी मैदान में है। इनका मुकाबला अपनी ही देवरानी शर्मिला महेंद्र पाल सिंह दरबार से है। जनपद पंचायत के 23 वार्ड हैं।

सांसद पत्नी हेमलता दरबार वर्ष 1998 में धार-बड़वानी लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुकी है। इस बार वे जनपद अध्यक्ष बनने के लिए चुनावी मैदान में है। जहां उन्हें टक्कर देने के लिए उनके ही देवर की पत्नी शर्मिला दरबार मैदान में है। शर्मिला के पति महेंद्र पाल सिंह दरबार ग्राम लुन्हेरा में 10 वर्ष तक सरपंच रहे है। जबकि, शर्मिला पहली बार जनपद सदस्य का चुनाव लड़ रही है।

लुन्हेरा से ही सांसद पुत्र बब्बू दरबार जो पूर्व सरंपच रहे हैं, उनकी पत्नी सविता दरबार भी यहां से सरपंच का चुनाव लड़ रही है। जनपद सदस्य के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3 से विधायक प्रतिनिधि देवेंद्रसिंह मंडलोई (बबलू दरबार) की पत्नी रेखासिंह मंडलोई का मुकाबला 4 अन्य महिला उम्मीदवारों से है। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6 से भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य सूरमा दीपसिंह मौर्य मैदान में है, जहां उन्हें तीन अन्य महिला उम्मीदवार कड़ी ठक्कर दे रही है।

क्षेत्र क्रमांक 10 में सिंघाना ग्रामीण मंडल के महामंत्री गोपाल पाटीदार सिरसाला अपने 4 प्रतिद्वंदियों से संघर्ष करेंगे। इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 16 से पूर्व जनपद अध्यक्ष योगेंद्रसिंह मुवेल की पत्नी विजया मुवेल का मुकाबला रंजना मनोज हाम्मड़ से है। इस प्रतिष्ठापूर्ण वार्ड में मुकाबला काफी संघर्ष पूर्ण रहेगा।

सीईओ लक्ष्मण सिंह डिंडोर ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए क्षेत्र में कुल 187 मतदान केंद्र बनाए गए है। इस चुनाव में 1 लाख 5 हजार 735 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 52 हजार 740 है, जबकि महिला मतदाता 52 हजार 992 है। तीन अन्य मतदाता भी शामिल है।.