WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Jeet Adani Wedding : बेटे की शादी में गौतम अदाणी ने खजाना खोला, ₹10 हजार करोड़ का दान किया!

शादी में नेता, बड़े कारोबारी, फिल्मी सितारे और नौकरशाह जैसी हस्तियां शामिल नहीं हुईं!

1047

Jeet Adani Wedding : बेटे की शादी में गौतम अदाणी ने खजाना खोला, ₹10 हजार करोड़ का दान किया!

Ahmedabad : शुक्रवार को गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी की शादी अदाणी शांतिग्राम टाउनशिप के बेल्वेडियर क्लब में हुई। जीत अदाणी और हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दिवा सात फेरे से जीवन के बंधन में बंध गए। शादी पूरी तरह से पारंपरिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठानों और पारंपरिक गुजराती समारोह में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही दिखाई दिए।

IMG 20250208 WA0119
गौतम अदाणी ने कहा था कि उनके बेटे की शादी सादगी और पारंपरिक तरीके से होगी। यही वजह है कि उन्होंने शादी को साधारण रखा, बल्कि समाज सेवा के लिए ₹10,000 करोड़ भी दान किए। बेटे की शादी के अवसर पर यह अनोखा उपहार उन्होंने समाज के कल्याण के लिए दिया। गौतम अदाणी का यह दान उनके परमार्थ के विचार ‘सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है’ पर आधारित है। उनके दान का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खर्च किया जाएगा। इस पहल से समाज के सभी वर्गों को किफायती विश्व स्तरीय अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, शीर्ष स्तरीय के-12 स्कूलों और सुनिश्चित रोजगार क्षमता के साथ ग्लोबल स्किल एकेडमी के नेटवर्क तक पहुंच प्रदान होगी।

IMG 20250208 WA0117छोटे बेटे जीत की शादी के अवसर पर गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के संदेश में अपनी बहू को बेटी दिवा कहकर संबोधित किया। उन्होंने लिखा ‘परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। यह विवाह शुक्रवार को अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ। यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूँ।’
शादी में राजनेता, बड़े कारोबारी, फिल्मी सितारे, नौकरशाह और अन्य कोई प्रमुख हस्तियां शामिल नहीं हुईं। जीत अदाणी इस समय अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक हैं और छह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का प्रबंधन देख रहे हैं। साथ ही नवी मुंबई में बन रहे सातवें हवाई अड्डे की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज से पढ़ाई की है।