WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Jobat By-Election: कांग्रेस नेता शोभना ओंकार ने परचा उठाया, महेश पटेल का संकट टला

1367

Jobat By-Election

जोबट। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पर आया एक और संकट टल गया। प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव शोभना ओंकार ने भी जोबट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दाखिल नामांकन पत्र वापस ले लिया। इससे पहले कल दीपक भूरिया ने भी अपना परचा उठा लिया था।

Jobat By-Election

ईसाई समुदाय से सम्बद्ध शोभना ओंकार का नाम पहले कांग्रेस के पैनल में था। पर, ऐनवक्त पर पार्टी ने महेश पटेल को कांग्रेस को टिकट देना फाइनल कर दिया, जिससे वे नाराज हो गई थी।

कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने कोशिश की, पर शोभना ने नामांकन वापस लेने से इंकार कर दिया था। पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ और बाला बच्चन ने भी मनाने के कई प्रयास किए थे, पर बात नहीं बनी।

Jobat By-Election

अंततः पूर्व विधायक और धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम के प्रयास सफल रहे और शोभना ओंकार ने जोबट विधानसभा उपचुनाव की निर्दलीय उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी शोभना से बात करके उनके फैसले को सही और पार्टी हित में बताया है।

Jobat By-Election

उन्होंने विश्वास भी दिलाया कि शोभनाजी के इस सहयोग का ध्यान रखेगी। समाजसेवा के कारण शोभना का अल्पसंख्यक समुदाय में अच्छा वर्चस्व है। कोरोनाकाल में उन्होंने बहुत काम किया था।

Also Read: नरोत्तम मिश्रा और अजय सिंह की एक माह में तीसरी मुलाकात, सियासी गलियारों में भारी हलचल 

‘नामांकन वापस लेने के दौरान कांग्रेस नेता बालमुकुंद गौतम भी उनके साथ रहे। गौतम ने शोभना के इस फैसले का सम्मान करते हुए इसे उचित निर्णय बताया। उनका कहना था कि शोभनाजी हमारे साथ हैं।