WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

जस्टिस सत्येंद्र सिंह MP के नए लोकायुक्त नियुक्त

3440

जस्टिस सत्येंद्र सिंह MP के नए लोकायुक्त नियुक्त

 

भोपाल: न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह मध्य प्रदेश के नए लोकायुक्त नियुक्त किए गए हैं। राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आज इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

IMG 20240309 WA0135

जारी अधिसूचना में बताया गया है कि मध्य प्रदेश लोकायुक्त एवं उप लोकायुक्त अधिनियम 1981 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए मध्य प्रदेश के राज्यपाल द्वारा न्यायमूर्ति श्री सत्येंद्र कुमार सिंह को अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लोकायुक्त मध्य प्रदेश नियुक्त किया गया है।