WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Karnatak Result : शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे, कुमार स्वामी पीछे चल रहे!

1093

Karnatak Result : शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे, कुमार स्वामी पीछे चल रहे!

Bangluru : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत के करीब पहुंच गई। आज तक के अनुसार अभी तक कांग्रेस 112 सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा 84 और जेडीएस 28 सीटों पर आगे है। अन्य के खाते में 3 सीटें जाती दिख रही हैं। कुमारस्वामी रामनगर की चन्नापटना विधानसभा सीट पर पीछे हैं।
JDS नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि दो-तीन घंटे का इंतजार कर लीजिए, सब साफ हो जाएगा। उन्होंने उन ख़बरों का खंडन किया, जिसमें कहा जा रहा था कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने जेडीएस से संपर्क किया।

रिजल्ट्स अपडेट
● कुमारस्वामी रामनगर की चन्नापटना विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं।
● वरुणा सीट से सिद्धारमैया आगे चल रहे हैं।
● कनकपुरा सीट से कांग्रेस के डीके शिवकुमार आगे चल रहे हैं।
● कांग्रेस के नेता जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से पीछे चल रहे हैं।
सरकार के 8 मंत्री शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं।