WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

कश्मीर हुआ बेहद ठंडा,मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र को कोहरे ने लपेटा 

1147

 

कश्मीर हुआ बेहद ठंडा,मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र को कोहरे ने लपेटा 

कश्मीर इस समय माइनस 10 और 11 के बीच तापमान है, जबकि दिन का पारा भी 1 तक पहुंच गया है। इसी सप्ताह के आखिरी में कश्मीर में फिर से पश्चिमी विक्षोभ का गहरा असर होगा। इसी के साथ ही पंजाब दिल्ली हिमाचल उत्तराखंड और यूपी बिहार में ठंड का जबरदस्त असर है।

कोहरे की चपेट में आज पूरा उत्तर प्रदेश घिरा हुआ है। इसके अलावा कोहरा बिहार, आंशिक रूप से देहली और मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग तक भी फैला हुआ है। दिल्ली में कल से कोहरा लगातार होने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में उत्तरी भाग में जबरदस्त ठंड का बोलबाला है इसका असर भोपाल तक है जहां पर पारा अधिकतम 21- 22 और रात का 9 – 10 – 11 के बीच चल रहा है। इंदौर में भी कमोबेश यही स्थिति है। यह पूरा सप्ताह चमकीली ठंड से निकलेगा और बीच बीच में बादलों का भी असर रहेगा।

दक्षिण में मौसम पूरी तरह साफ है केवल हल्के बादलों का असर तमिलनाडु और केरल में दिखाई दे रहा है। यहां अधिकतम पारा 29 डिग्री और न्यूनतम पारा 23- 24 के करीब है