WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

KBC 13 : तीसरी करोड़पति है मुरैना की गीता सिंह गौर

हाउसवाइफ गीता अब खुद के लिए जीना चाहेंगी

1359

Mumbai : आज रात कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन में फिर एक प्रतियोगी गीता सिंह गौर एक करोड़ रुपए जीतेगी। ये हैं मुरैना (MP) की रहने वाली घरेलू महिला गीता सिंह गौर, जो एक करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर 7 करोड़ का सवाल खेलेंगी। उल्लेखनीय है कि KBC के इस सीजन में गीता सिंह गौर समेत 3 प्रतियोगी करोड़पति बने हैं, इनमें 2 प्रतियोगी MP के हैं।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (SONI) के इस रियलिटी शो में 53 साल की गीता अपने बारे में बताएंगी कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बच्चों को पालने-पोसने में लगा दी। अपनी जिंदगी की सेकेंड इनिंग में गीता खुद के लिए जीने की ख्वाहिश रखती हैं।

गीता इस 13वें सीजन की तीसरी कंटेस्टेंट होंगी। इससे पहले आगरा की टीचर हिमानी बुंदेला और IAS की तैयारी कर रहे सागर (MP) के साहिल अहिरवाल ही एक करोड़ रुपए जीत पाए हैं।