WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Khargone News: प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक: नगर पालिका एक्शन मोड पर, 5 लाख रूपये की पॉलीथिन और अमानक प्लास्टिक जप्त

1877
WhatsApp Image 2022 07 02 At 2.38.28 PM 696x379

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर बडी कार्यवाही, नगर पालिका एक्शन मोड पर करीब 5 लाख रूपये से अधिक की पॉलीथिन, और अमानक प्लास्टिक जप्त, कार्यवाही से हडकंप, एक दिन पहले ही 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर शासन ने लगाया है प्रतिबंध

खरगोन: खरगोन शहर में आज शासन द्रवारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यवाही को लेकर नगर पालिका एक्शन मोड पर नजर आई।
5 लाख रूपये से अधिक की पॉलीथिन, और अमानक प्लास्टिक की बडी मात्रा में सामग्री जप्त की। शहर की करीब एक दर्जन से अधिक थोक दुकानों से प्लास्टिक की थैलियां, थर्मोकाल सहित एसिड की बोतले भी इस दौरान जब्त की गई।

सीएमओ प्रियंका पटेल की अगुवाई में नगरपालिका और पुलिस की टीम ने बडी कार्यवाही को अन्जाम दिया। खास बात यह है की एक दिन पहले ही शासन ने एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है। बडे व्यापारियों के यहाॅ कार्यवाही से हडकंप मच गया।
इस दौरान नगरपालिका सीएमओ प्रियंका पटेल, स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते और सब इस्पेक्ट आत्माराम अशारे ने दल बल के साथ गोडाउन में अंदर घूसकर छापामार कार्यवाही की। नगरपालिका की कार्यवाही जारी है।

सीएमओ प्रियंका ने मीडिया को बताया की कई बार समझाइस दी गई थी। शासन के प्रतिबंध के बाद आज कार्यवाही कर करीब 5 लाख रूपये की प्रतिबन्धित प्लास्टिक और सामग्री जप्त की गई है। शहर में लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।