WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

जमीन से 5 हजार फीट ऊपर विमान में उठा धुआं, यात्रियों में मची चीख पुकार

1522

जमीन से 5 हजार फीट ऊपर विमान में उठा धुआं, यात्रियों में मची चीख पुकार

जबलपुर। शनिवार की सुबह दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़े स्पाइस जेट का विमान जब हवा पर करीब पांच हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो विमान के अंदर धुआं उठने लगा। यात्रियों ने हादसे की आशंका भांपकर चिल्लाना शुरू कर दिया। विमान के पायलेट ने तत्काल वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान को लैंड किया। यात्रियों को भी फौरन विमान से बाहर निकाला गया। कुछ यात्रियों ने घटना का वीडियो भी मोबाइल से बनाया और इसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया। इधर यात्रियों को दूसरे विमान से जबलपुर आने की व्यवस्था करने का प्रयास शुरू किया गया।

इंजन से निकला धुआं
दिल्ली से जबलपुर आ रहे गोविंद शर्मा ने कहा कि धुआं जिस वक्त विमान के भीतर भरा। तत्काल मास्क को पानी से गीला कर दिया गया ताकि घुटन न हो सके। उन्होंने बताया कि पूरी तरह से विमान में यात्री दशहत में आ गए थे। आर्यन ने बताया कि वह पहली सीट पर बैठे थे, विमान वापस एयरपोर्ट पर पहुंचा तो विमान से निकलने के लिए होड़ मच गई। मैने विमान में पहली दफा ऐसा मंजर देखा ये बेहद खौफनाक था। सूफी ग्रुप अली ब्रदर्स जबलपुर के लिए इस विमान में बैठा था। ग्रुप के परवेज बबलू ने कहा कि पूरे समय विमान में डर का माहौल था लेकिन हर कोई एक दूसरे का हौसला बढ़ा रहे थे। रितिका श्रीवास्तव ने बताया कि करीब आधे घंटे उड़ान भरने के बाद खराबी आई। जिस समय विमान काफी ऊंचाई पर था। पहले लगा किसी ने सिगरेट पी है, लेकिन जांच के बाद पता चला कि इंजन से धुआं आ रहा है, जिसके बाद तत्काल विमान को दिल्ली में लैंड करने का निर्णय लिया गया। इधर जबलपुर में अपनों का इंतजार कर रहे स्वजन विमान में खराबी की खबर पाकर भयभीत हो गए। जबलपुर में अपने भाई सुहेल का इंतजार कर रही रेशमा खान ने कहा कि उन्हें काफी चिंता हो रही है। हालांकि अब भाई सकुशल वापस आ गया है इसलिए तनाव मुक्त हो गए है। ज्ञात हो कि स्पाइस जेट का विमान दिल्ली से उड़ान भरने के बाद सुबह 8.50 बजे जबलपुर आता है लेकिन हादसे के बाद विमान वापस दिल्ली में लैंड कर गया। स्पाइस जेट कंपनी ने इस मामले में तकनीकी खराबी होना बताया है। विमान में करीब 70 से ज्यादा यात्री सवार थे। दूसरे विमान से या‍त्रियों को लाया गया। दोपहर करीब 12.30 बजे विमान जबलपुर में लैंड हुआ।

जबलपुर के वकील पंकज दुबे स्पाइस जेट के इस विमान से दिल्ली से जबलपुर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि विमान के भीतर धुआं उठता देखकर हर कोई दहशत में आ गया। डर लगा कि कहीं विमान में आग खतरनाक स्वरूप न ले ले। इस दौरान विमान में सवार बच्चे और बड़े घबरा कर चिल्लाने लगे। क्रू मेम्बर ने यात्रियों को आक्सीजन मास्क लगाने के निर्देश दिए। लेागों को घुटन महसूस होने लगी। घटना के वक्त विमान जमीन से करीब पांच हजार फीट की ऊंचाई पर था। हर कोई एक दूसरे को दिलासा देने में जुट गया।

खराबी की वजह नहीं आई सामने
स्पाइस जेट का विमान दिल्ली से उड़ान भरने के बाद सुबह 8.50 बजे जबलपुर आता है, लेकिन हादसे के बाद विमान को वापस दिल्ली में लैंड कराया गया। स्पाइस जेट कंपनी ने इस मामले में तकनीकी खराबी होना बताया है। विमान में करीब 70 यात्री सवार थे। जबलपुर में स्पाइस जेट के अधिकारी ने बताया कि 10.30 बजे की दूसरे विमान से यात्रियों को जबलपुर लाया जाएगा। हालांकि कुछ यात्रियों ने बताया कि उनके लिए अभी तक दूसरे विमान की व्यवस्था नहीं की गई है। इधर यात्री भी दिल्ली एयरपोर्ट में विमान का इंतजार करते रहे।