WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Khargone News: तनाव ग्रस्त 4 क्षेत्र में कर्फ्यू, सम्पूर्ण शहर में धारा 144

2981

 

खरगोन : खरगोन जिला मुख्यालय पर रामनवमी के जुलूस निकलने के पूर्व एक क्षेत्र में पथराव होने के उपरांत कुछ अन्य क्षेत्रों में घटना के चलते शहरी क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है।

खरगोन के अपर कलेक्टर सुमेरसिह मुजाल्दे ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित तालाब चौक पर जुलूस निकलने के पूर्व पथराव के उपरांत पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसके बाद कुछ अन्य क्षेत्रों में भी पथराव की घटना हुई। उन्होंने बताया कि घटना में पुलिसकर्मियों समेत कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

 

 

खरगोन जिला कलेक्टर अनुग्रह पी ने बताया कि छुटपुट आगजनी और उपद्रव के के चलते खरगोन शहरी क्षेत्र में में धारा 144 लगाई गई है। अत्यावश्यक सेवाओं के अलावा नागरिकों को घर से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति को शीघ्र ही नियंत्रित कर लिया जाएगा।तालाब चौक, टवडी सहित समीप तीन क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। सम्पूर्ण क्षेत्र में 144 लगा दी गई। रामनवमी के जुलस के दौरान तालाब क्षेत्र में पथराव के बाद स्थिती बिगड गई। मुजाल्दे ने बताया की तालाब चौक, टवडी सहित समीप तीन क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। स्थिती को नियंत्रित करने के प्रयास किये जा रहे। जुलुस समाप्त हो गया।