WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home सोशल मीडिया में वाइरल

King Cobra: कोबरा को खिलौना समझकर खेलने लगा छोटा सा बच्चा ,देखिये वीडियो रोंगटे खड़े हो जाएंगे !

850

King Cobra:कोबरा को खिलौना समझकर खेलने लगा छोटा सा बच्चा ,देखिये वीडियो रोंगटे खड़े हो जाएंगे !

किंग कोबरा को दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों में गिना जाता है। ये इतना खतरनाक है कि इसका नाम सुनने भर से इंसान डर जाते हैं। कोबरा अगर गलती से भी सामने पड़ जाए तो शरीर नीला पड़ जाता है। मगर क्या हो जब वही नाग किसी बच्चे के सामने आ जाए और फन फैलाए खड़ा हो जाए? शायद ही आपने कभी इसकी कल्पना की होगी। मगर यकीन नहीं करेंगे एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें किंग कोबरा सचमुच बच्चे के सामने आ धमका। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

वीडियो में देखकर लगता है कि सांप बच्चे को नुकसान पहुंचाएगा। मगर इसके उलट ऐसा कुछ नजर आया जो अकल्पनीय लगता है। दरअसल जहरीला नाग बच्चे को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। इधर नन्हा बालक भी कोबरा से बिल्कुल नहीं डरता है। वो उसके साथ ऐसा खेलता है मानो उसके सामने कोई खिलौना है। बच्चा सांप को कभी गर्दन से पकड़ता है तो कभी उसका फन पकड़ने की कोशिश करता है। हैरान होंगे बच्चा सांप को चूमने की भी कोशिश करता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है।

सांप को खिलौना समझकर खेल रहे बच्चे का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @rareindianclips नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Exciting Memoirs : “हक्की-बक्की रह गई मैं ” सामने छ-सात फीट की दूरी पर था काल !