WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Kolkata Rape Case : डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को अपनी जान का खतरा, पॉलीग्राफ टेस्ट पर सहमति दी!

इस मामले में फिर किसी बड़े नाम के शामिल होने की चर्चा भी तेज!

784

Kolkata Rape Case : डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को अपनी जान का खतरा, पॉलीग्राफ टेस्ट पर सहमति दी!

Kolkata : महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया। इस कांड के मुख्य आरोपी संजय रॉय ने खुद को बेगुनाह बताया। उसने कहा कि वह खुद पॉलीग्राफ टेस्ट चाहता है, क्योंकि सच्चाई सबके सामने आना चाहिए। संजय रॉय ने कहा कि उसे इस केस में फंसाया गया है। संजय ने जेल में अपनी जान को खतरा भी बताया। उसके इस बयान के बाद मामले में फिर किसी बड़े नाम के शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

संजय रॉय की वकील कविता सरकार ने कहा कि संजय रॉय पॉलीग्राफ टेस्ट कराना चाहता है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि वह पूरी तरह निर्दोष हैं। मामले की जांच कर रही सीबीआई को हरसंभव सहयोग देने को तैयार हैं ताकि असली दोषी पकड़ा जा सके।

पॉलीग्राफ की सहमति क्यों दी

जब मजिस्ट्रेट ने संजय रॉय से पूछा कि वे पॉलीग्राफ परीक्षण के लिए सहमति क्यों दे रहा है, तो संजय रॉय भावुक हो गया। उसने कहा कि मैंने कोई अपराध नहीं किया है। मुझे फंसाया जा रहा है। शायद यह परीक्षण यह साबित कर देगा। अपनी सहमति देने से पहले संजय रॉय की वकील कविता सरकार ने उन्हें पॉलीग्राफ परीक्षण के बारे में समझाया। जब मजिस्ट्रेट ने उनसे सीधे पूछा, तो रॉय ने जवाब दिया कि वे इसलिए सहमत हैं क्योंकि वे निर्दोष हैं।

कांड में मिले सबूतों का क्या होगा

जांचकर्ताओं ने संजय रॉय की संलिप्तता का संकेत देने वाले कई सबूतों एकत्र किए। इसमें संजय रॉय के शरीर पर चोटें, सीसीटीवी फुटेज और मौके से जब्त की गई कुछ वस्तुएं शामिल हैं। रॉय पर पॉलीग्राफ परीक्षण न्यू टाउन में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) में किया जाएगा। सहमति देने से पहले संजय रॉय की वकील कविता सरकार ने उन्हें पॉलीग्राफ परीक्षण के बारे में समझाया। जब मजिस्ट्रेट ने उनसे सीधे पूछा, तो रॉय ने जवाब दिया कि वे इसलिए सहमत हैं क्योंकि वे निर्दोष हैं।

दो लोगों की जान को खतरा?

दो लोगों की जिंदगी पर खतरा मंडराना बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय और आरजी कर मेडिकल कॉलेज का पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष पर खतरे की बात सामने आई है। बताया जा रहा कि अगर यह जघन्य रेप और हत्याकांड सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है, तो इसके पीछे एक-दो नहीं कई लोग हो सकते हैं। ऐसे में पर्दे के पीछे वाले वह ‘ताकतवर’ लोग कभी नहीं चाहेंगे कि सीबीआई इसका सच जान सके। ऐसे में इन दोनों की जान को खतरा हो सकता है। खासतौर से गिरफ्तार आरोपी संजय को ज्यादा।

कोर्ट के निर्देश पर 5 का पॉलीग्राफ टेस्ट

कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और मामले से जुड़े पांच अन्य लोगों पर पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति दी है। इन पांच लोगों में चार डॉक्टर शामिल हैं, जिन्होंने घटना की रात मृतक डॉक्टर और रॉय के साथ डिनर किया था। कोर्ट ने जिन आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति दी थी, उन सभी का टेस्ट शनिवार को शुरू हो चुका।