WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Lakhs Of Rupees Burnt To Ashes: बोरी में भरकर रखे रुपयों में लगी आग

2097
WhatsApp Image 2022 04 11 At 7.40.21 PM 696x1236

Lakhs Of Rupees Burnt To Ashes

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: जिले में बोरी में भरकर रखे रुपयों में आग लगने का मामला सामने आया है जहां बोरियों में रखे लाखों रुपये जलकर खाक हो गए हैं।

घटना छतरपुर जिले के लवकुशनगर के ग्राम हरद्वार की है जहां के निवासी रविन्द्र कुमार तिवारी की दुकान/डिब्बे में आग लगी थी जिसमें लाखों रुपये नगदी जल कर खाक को गई है।

बताया जा रहा है कि रविन्द्र कुमार तिवारी एवं उनका परिवार डिब्बे में ही निवास करता था और उनका सभी सामान एवं नकदी डिब्बे में ही रखी रहती थी।

रविन्द्र की मां की मानें तो लगभग ग्यारह लाख रुपये की नकदी 2 बोरियों में भरकर रखी हुई थी जिसमें एक बोरी में पाँच लाख रुपये तो वहीं दूसरी बोरी में 6 लाख रुपये रखा हुआ था। पहली बोरी का 5 लाख रुपया पूरी तरह जलकर बिलकुल खाक हो गया है। तो वहीं दूसरी बोरी जिसमें में 6 लाख रुपये रखा हुआ उसके कुछ नोट अधजले बचे हुए हैं।

Lakhs Of Rupees Burnt To Ashes: बोरी में भरकर रखे रुपयों में लगी आग

बात दें कि पैसों के साथ डिब्बे में रखा एक बड़ा फ्रिज और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री जल कर खाक हो गयी है। आग लगने का कारण लाइट का फाल्ट बताया जा रहा है।

मामले में जब लवकुश नगर थाना प्रभारी कमलेश साहू से बात की तो उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति डीब्बे में रहता है और टैक्सी चलाकर अपना आजीवन यापन करता है। कुछ समय पूर्व उसने अपनी खेती की जमीन खेत बेची थी। जिसकी रकम/रुपए वह रखे हुए था जिसमें से लगभग साढ़े 5 लाख रुपये जल गए है। हालांकि यह उसकी बड़ी गलती है कि इतना रुपए वह डिब्बे में क्यों रखे था? फिलहाल मामले में जांच चल रही है। जांच के उपरांत ही कार्यवाही होगी।