WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Lesson to Unfaithful Husband : पति को प्रेमिका के साथ पत्नी ने पकड़ा और सबक सिखाया!

देखिए X पर VDO : पत्नी के साथ उसके परिवार वाले भी होटल पहुंचे और खूब हाथ चलाए!

1676

Lesson to Unfaithful Husband : पति को प्रेमिका के साथ पत्नी ने पकड़ा और सबक सिखाया!

New Delhi : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पति को उसकी बेवफाई पर सरेआम सजा देने का नमूना दिखाई दे रहा है। पत्नी ने पति की हरकत पर जो किया, वो देखकर समझ आता है कि रिश्तों में धोखा देने का नतीजा क्या हो सकता है!

पोस्ट किए इस वीडियो में एक पत्नी, अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लेती है। उसके बाद वो उसका जो हश्र करती है, वो देखने लायक है। वीडियो देखने से लग रहा है कि वो अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ होटल पहुंचती है। पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लेती है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग एक होटल के कमरे को खुलवाते हैं। एक व्यक्ति दरवाजा खोलता है। अंदर सोफे पर एक औरत बैठी नजर आ रही है। अंदर घुसते ही उस शख्स की पत्नी पिटाई शुरू कर देती है। परिवार के बाकी लोग भी उस शख्स को मारने लगते हैं। साथ आई औरतें भी उस महिला की पिटाई शुरू कर देती हैं। वीडियो में जमकर लात-घूंसे चलते दिखाई देते हैं। परिवार के लोग उन दोनों को सबक सिखाते हैं। दोनों रहम की भीख मांग रहे हैं पर लोग उनकी एक नहीं सुन रहे।

इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर रीट्वीट किया गया है। वीडियो से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में मालूम नहीं चलता कि ये कहां की घटना है। वायरल वीडियो को 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि, कई लोगों ने कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी।